Newswahni

भीषण गर्मी में बार बार कूलर हुआ खराब तो बबलू बन गया कातिल पीट पीटकर मैकेनिक चंद्रपाल की कर दी हत्या बागपत में…



यूपी में एक तरफ नौतपा के चलते गर्मी ने त्राहिमाम मचा रखा है तो इसी बीच एक मामूली विवाद में कूलर मैकेनिक की जान चली गई। बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के हिलवाड़ी गांव में कूलर की मरम्मत को लेकर हुए विवाद में एक युवक बबलू द्वारा मैकेनिक चंद्रपाल की पीट-पीटकर हत्या किए जाने से पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। टना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मृतक के परिजनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया।

जानकारी के अनुसार हिलवाड़ी गांव निवासी चन्द्रपाल कूलर की मरम्मत का काम करता था। कुछ दिन पहले गांव का ही बबलू नामक युवक अपना खराब कूलर ठीक कराने के लिए चन्द्रपाल के पास पहुंचा था। चन्द्रपाल ने कूलर की मरम्मत कर उसे वापस कर दिया, लेकिन कुछ ही समय बाद कूलर फिर से खराब हो गया। इसके बाद बबलू दोबारा चन्द्रपाल के पास पहुंचा और कूलर खराब होने की शिकायत करने लगा।

पैसे देने के बहाने फोन कर बुलाया और फिर…

आरोप है कि इस दौरान चंद्रपाल ने पहले की मरम्मत के बकाया पैसे की मांग की और कहा कि जब तक पुराना भुगतान नहीं किया जाएगा, वह दोबारा कूलर ठीक नहीं करेगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे तनावपूर्ण हो गई। उसके बाद बबलू ने पैसे देने के लिए चंद्रपाल को गांव के बाहर तालाब के पास बुलाया। वहीं दोनों के बीच विवाद हुआ और चंद्रपाल की बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

मृतक चंद्रपाल तीन भाई थे। उसकी शादी दो वर्ष पहले हुई थी और उसकी छह माह की एक बेटी भी है। इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। चंद्रपाल का शव गांव पहुंचने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने दोषियों पर कठोर कार्रवाई, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन को मौके पर भारी बल तैनात करना पड़ा। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराने का प्रयास किया और हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, हालांकि पुलिस की मौजूदगी से स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। अधिकारी लगातार लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top