Newswahni

सीवान के दरोगा रविचरण राम शहीद राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई पेशी के बाद लौटते समय हादसा…




सीवान में बुधवार की सुबह आगरा एक्सप्रेसवे हादसे में शहीद हुए प्रारक्ष अवर निरीक्षक रविचरण राम का पार्थिव शरीर उत्तर प्रदेश से लाया गया। तिरंगे में लिपटे शहीद दरोगा के शव को अंतिम दर्शन के लिए पुलिस लाइन में रखा गया, जहां पुलिस अधिकारियों, जवानों तथा आम लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बीते मंगलवार की सुबह आगरा एक्सप्रेसवे पर उन्नाव के समीप पब्लिक बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में सीवान पुलिस लाइन में पदस्थापित प्रारक्ष सब इंस्पेक्टर रविचरण राम ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे, जबकि तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई थी। बुधवार को जैसे ही शहीद का शव पुलिस लाइन पहुंचा, वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पूरे सम्मान के साथ उन्हें सलामी दी। पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि इस दौरान डीआईजी नीलेश कुमार, डीएम विवेक रंजन मैत्रये, एसपी पूरन कुमार झा, जेल सुपरिटेंडेंट देवाशिष कुमार, मुफ्फसिल थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह, नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार समेत जिले के तमाम पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। डीआईजी, डीएम और एसपी ने परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार की ओर से मिलने वाली सभी सुविधाएं और सहायता जल्द उपलब्ध कराई जाएगी तथा पुलिस विभाग हर परिस्थिति में शहीद परिवार के साथ खड़ा रहेगा।
अंतिम सलामी देते हुए 24 राउंड की फायरिंग इसके बाद पुलिस वाहन को विशेष रूप से सजाया गया और ताबूत में रखे तिरंगे से लिपटे शव को उनके पैतृक गांव महाराजगंज थाना क्षेत्र के महुआरी गांव के लिए रवाना किया गया। गांव पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर किसी की आंखें नम थीं और लोग “शहीद रविचरण राम अमर रहें” के नारों के साथ उन्हें अंतिम विदाई दे रहे थे। महुआरी गांव में राजकीय सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस जवानों ने अंतिम सलामी देते हुए 24 राउंड फायरिंग की। इस दौरान पूरा माहौल भावुक हो उठा। वहीं डीआईजी नीलेश कुमार और एसपी पूरन कुमार झा ने शहीद के पुत्र को तिरंगा सौंपकर सम्मान प्रकट किया। पेशी के बाद लौटते समय हादसा डीआईजी नीलेश कुमार ने बताया कि शहीद रविचरण राम एक कैदी को कोर्ट में पेशी के लिए गुरुग्राम लेकर गए थे। पेशी के बाद वापस सीवान लौटने के दौरान उन्नाव के समीप आगरा एक्सप्रेसवे पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कैदी और दरोगा रविचरण राम की मौत हो गई, जबकि तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों का इलाज लखनऊ में चल रहा है। उन्होंने कहा कि यह सीवान पुलिस के लिए अपूरणीय क्षति है और बिहार पुलिस परिवार शहीद के परिजनों के साथ हमेशा खड़ा रहेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top