Newswahni

में इस नेता का सांप छछूंदर वाला हाल हसबैंड को चुने या ममता बनर्जी को पति ने छोड़ा दीदी का साथ तो कुणाल…



Sudip and Naina Bandyopadhyay TMC Rift: पश्चिम बंगाल की राजनीति में चल रहे बड़े सियासी उलटफेर के बीच एक बेहद दिलचस्प पारिवारिक और राजनीतिक ड्रामा सामने आया है। TMC में मची बड़ी फूट के बाद उत्तरी कोलकाता से सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का साथ छोड़ दिया है, लेकिन उनकी पत्नी और TMC से विधायक नयना बंदोपाध्याय अभी भी ‘दीदी’ के साथ मजबूती से खड़ी हैं।

इस अनोखे सियासी घमासान के बीच अब TMC के वरिष्ठ नेता और विधायक कुणाल घोष का एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने नयना बंदोपाध्याय को “भाभी” कहते हुए तंज कसा है। 

नैना बंदोपाध्याय मेरी भाभी, उम्मीद है…: कुणाल घोष

TMC विधायक कुणाल घोष ने इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए नयना बंदोपाध्याय के राजनीतिक भविष्य को लेकर अपनी राय रखी। कुणाल घोष ने कहा, “नयना बंदोपाध्याय मेरी भाभी हैं। हमने मिलकर यह कसम खाई थी कि हम किसी भी परिस्थिति में दीदी (ममता बनर्जी) का साथ नहीं छोड़ेंगे। अब देखते हैं कि क्या वह अपनी कसम पर टिकी रहती हैं या नहीं।”

इसके साथ ही उन्होंने बागी हुए सांसद सुदीप बंदोपाध्याय पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “उनके पति पार्टी छोड़कर चले गए हैं; वह तो वैसे भी पार्टी बदलने में माहिर हैं। लेकिन देखना होगा कि नयना क्या करती हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि वह TMC में बनी रहेंगी।” 

कुणाल घोष ने यह भी स्पष्ट किया कि जो राजनीतिक फैसला गद्दारी भरा है, उसकी मतदाताओं और पार्टी की तरफ से खुलकर आलोचना होनी ही चाहिए, तभी असलियत सामने आएगी।

‘जिसे मैंने दुर्गा कहा, उन्हें कैसे छोड़ सकती हूं…’ : विधायक पत्नी 

सुदीप बंदोपाध्याय के बागी गुट में शामिल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में यह अटकलें तेज थीं कि उनकी विधायक पत्नी नयना बंदोपाध्याय भी TMC से अपनी राहें अलग कर लेंगी। हालांकि, नयना ने इन सभी अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए ममता बनर्जी के प्रति अपनी अटूट निष्ठा व्यक्त की है। 

नयना बंदोपाध्याय ने बेहद भावुक होते हुए कहा, “मेरे पार्टी छोड़ने का कोई सवाल ही नहीं उठता। मैं दीदी के साथ दृढ़ता से जुड़ी हुई हूं। वह भले ही मुझे छोड़ सकती हैं, लेकिन मैं उनका साथ कभी नहीं छोड़ूंगी। मैं उन्हें कैसे छोड़ सकती हूं जिन्हें मैंने खुद अपनी ‘दुर्गा’ कहा है?” 

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के ही कुछ साथियों द्वारा उन पर किए गए व्यक्तिगत हमलों से वह बेहद स्तब्ध और दुखी हैं, जिसकी शिकायत उन्होंने पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी से की है। 

सांसद पति ने अपनाया बागी रुख

वहीं, ममता बनर्जी के कभी बेहद करीबी माने जाने वाले सांसद सुदीप बंदोपाध्याय शनिवार को औपचारिक रूप से TMC का साथ छोड़कर बागियों के खेमे में शामिल हो गए और बाद में उन्होंने नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) का दामन थाम लिया। सुदीप बंदोपाध्याय ने 19 अन्य बागी सांसदों के साथ मिलकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र सौंपकर संसद में NDA को समर्थन देने का ऐलान किया है।

ये भी पढ़ें:  ‘फैसल खान मेरी हत्या करवा सकता है, उसने गोली चलवाई और आरोप मुझ पर, उसे किस नेता का संरक्षण…’, जेल से बाहर निकलते ही रौशन आनंद का फूटा गुस्सा
 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top