Newswahni

प्रेमिका के साथ भागा बालिग होने पर की कोर्ट मैरिज बेटे को मृत बताने वाला पिता फरार झूठे केस में युवक को पुलिस…




मुजफ्फरपुर का अभिषेक (25) 2 साल पहले अपनी गर्लफ्रेंड चचंल (19) को पूर्वी चंपारण से भगाकर मुंबई ले गया था। चंचल के परिजन ने पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर थाने में लड़के पर केस दर्ज कराया था। जिसमें पोक्सो एक्ट भी लगा था, क्योंकि दो साल पहले चंचल नाबालिग थी। लड़की जब बालिग हो गई तब युवक अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर मोतिहारी पहुंचा। वहां दोनों ने कोर्ट मैरिज की। पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर पुलिस ने लड़के को कोर्ट के बाहर ही पकड़ लिया था। कोर्ट में पेशी के दौरान लड़की ने बयान दिया कि मैं अपनी मर्जी से भागी हूं और बालिग होने के बाद शादी की, जिसके बाद लड़के को छोड़ दिया गया। दूसरी तरफ अभिषेक के लापता होने के बाद उसके पिता लालबाबू राय ने भी दो साल पहले मुजफ्फरपुर के साहेबपुर थाना में अपहरण और हत्या का केस लड़की के पिता सहित 10 लोगों पर कराया था। पुलिस को जांच के दौरान पता अभिषेक जिंदा है और घर पहुंचा है। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया उससे पूछताछ चल रही है। वहीं, पिता फरार है। मामला साहेबगंज थाना क्षेत्र का है। दो साल पहले किशोरी सामान खरीदने निकली थी मामले की शुरुआत 21 मार्च 2024 को हुई थी। अभिषेक और उसकी गर्लफ्रेंड का घर मुजफ्फरपुर में आमने-सामने है। दोनों का अफेयर 2023 से शुरू हुआ था। भागने के कुछ दिन पहले लड़की कल्याणपुर थाना क्षेत्र अपने मामा के घर गई थी। वहां 21 मार्च 2024 को घर से सामान खरीदने निकली थी और लापता हो गई। किशोरी की मां ने 23 मार्च को अभिषेक कुमार पर शादी की नीयत से बेटी के अपहरण का आरोप लगाया और एफआईआर दर्ज कराई थी। मामला पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में दर्ज हुआ था।

कोर्ट में हत्या का किया दावा इसी बीच अभिषेक के पिता लालबाबू राय ने 28 मार्च 2024 को कोर्ट में परिवाद दायर कर दावा किया कि उनके बेटे का अपहरण कर हत्या कर दी गई है। उन्होंने साहेबगंज और कल्याणपुर क्षेत्र के 10 लोगों को नामजद आरोपी बनाया। इनमें लड़की के पिता और उनके रिश्तेदार भी शामिल थे। कोर्ट के आदेश पर 13 अक्टूबर 2024 को साहेबगंज थाने में अपहरण और हत्या की आशंका का मामला दर्ज हुआ। पुलिस को अभिषेक नहीं मिला तो जांच आगे बढ़ती रही और नामजद आरोपी भी कार्रवाई के डर से फरार हो गए।
3 दिन पहले अभिषेक को पुलिस ने पकड़ा अभिषेक 11 जून को मुंबई से बिहार लौटा था। यहां आने के बाद उसका प्लान था कि शादी करनी है। कोई देखे नहीं इसलिए न वो पूर्वी चंपारण गया और ने मुजफ्फरपुर, वो सीधा मोतिहारी गया, जहां उसके जानने वाले कोई नहीं थे। पर पुलिस को इनपुट मिल गया था कि अभिषेक लड़की को लेकर मोतिहारी पहुंचा है। जिसके बाद कल्याणपुर पुलिस ने दोनों को कोर्ट के बाहर ही पकड़ लिया। अभिषेक के घर में है लड़की लड़की के पिता सुरेंद्र राम ने बताया कि उनकी बेटी और अभिषेक ने कोर्ट मैरिज किया है। दोनों की एक छोटी बच्ची भी है। फिलहाल मेरी बेटी अभिषेक की मां के साथ उसके ही घर पर रह रही है, जबकि अभिषेक पुलिस हिरासत में है।
अभिषेक के पिता की भूमिका जांच के घेरे में अभिषेक के जीवित मिलने के बाद साहेबगंज में दर्ज अपहरण और हत्या की आशंका वाले मामले की जांच तेज हो गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की आशंका वाला मुकदमा किन परिस्थितियों में दर्ज कराया गया था।
जांच में सहयोग के लिए अभिषेक को हिरासत में रखा है साहेबगंज थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार को अभिषेक को गिरफ्तार किया गया। अभिषेक का बयान न्यायालय में सील बंद है। न्यायालय से बयान के प्रति मिलने और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उसे जांच में सहयोग के लिए हिरासत में रखा गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top