
PM Kisan Yojana 22nd Installment Date: देश के करोड़ों किसान इस समय PM किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इसका कारण है कि अभी तक उनके खाते में किसानों के खाते में 22वीं किस्त का पैसा नहीं आया है। हालांकि अब अब आपका इंतजार खत्म होने वाला है। केंद्रीय कृषि विभाग ने 22वीं किस्त जारी होने की तारीख का ऐलान कर दिया है।
आइए जानते हैं कि आखिर वो तारीख कौन सी है जिसे लेकर चर्चा हो रही है और PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं?
बता दें, कई दिनों से किसानों को उम्मीद थी कि महाशिवरात्रि पर उनके खाते में 2-2 हजार रुपये आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उसके बाद लोगों को होली से ठीक पहले पैसे आने की उम्मीद थी, लेकिन इस होली के बाद भी अबतक 22वीं किस्त का इंतजार बना हुआ है।
इस इंतजार के बीच कृषि विभाग ने सोशल मीडिया हैंडल X पर एक पोस्ट के जरिए बता दिया है कि 13 मार्च को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे।
PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त की तारीख 13 मार्च को आएगी, इसका ऐलान सरकार ने कर दिया है। पीएम किसान योजना के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी घोषणा की गई है। बता दें, इस दिन प्रधानमंत्री असम दौरे पर कोकराझार में रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि यहीं से पीएम मोदी 22वीं किस्त जारी कर सकते हैं।
कैसे चेक करें 22वीं किस्त का स्टेटस?
अगर आपको भी यह जानना है कि आपकी 22वीं किस्त आएगी या नहीं? तो सबसे पहले आपको इसके बेनिफिशियरी लिस्ट को देखना होगा। यदि इस सूचि में आपका नाम होगा तो ही आपकी किस्त आ पाएगी। बेनिफिशियरी स्टेटस चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।