Newswahni

समता पार्टी के संस्थापक सतीश कुमार का निधन पूर्व कुर्मी चेतना महारैली के संयोजक थे नीतीश कुमार को बनाने में रहा था बड़ा…




समता पार्टी के संस्थापक सतीश कुमार का निधन हो गया है। सतीश कुमार पूर्व विधायक और कुर्मी चेतना महारैली के संयोजक थे। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में सतीश बाबू का बहुत बड़ा योगदान था। सोमवार को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शोक जताया है। राजद के नेताओं ने जताया शोक उनके निधन पर लेटर जारी कर इसे बिहार के लिए एक बड़ी राजनीतिक और सामाजिक क्षति बताया। पार्टी नेतृत्व ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की है। वहीं, राजद के बाकी नेताओं ने कहा कि इनके निधन से राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है। ये हमेशा दलितों, शोषितों और वंचितों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ते रहे हैं। विस अध्यक्ष प्रेम कुमार ने भी जताया शोक बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने भी सतीश कुमार के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा, ब्रेन हैमरेज के कारण उनकी असमय मृत्यु से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। वे अस्थावां विधान सभा क्षेत्र से सन् 1995 एवं 2001 में बिहार विधान सभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए थे। उन्हें समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से गिना जाता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को चिर शांति एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में असीम धैर्य प्रदान करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top