![]()
जहानाबाद में भाकपा माले (CPI-ML) ने सोमवार को युद्ध के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। यह मार्च पार्टी कार्यालय से शुरू होकर काकै मोड़ तक गया, जहां इसे एक सभा में बदल दिया गया। इस विरोध मार्च में पार्टी के कई कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। इस दौरान पार्टी के सदस्य रामाधार शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए अमेरिका द्वारा पेट्रोलियम संसाधनों पर नियंत्रण के लिए किए जा रहे युद्ध को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि इस युद्ध को कई देशों का समर्थन भी मिल रहा है, जिससे वैश्विक स्थिति और अधिक चिंताजनक होती जा रही है। ”युद्ध का असर आम लोगों पर स्पष्ट दिखाई दे रहा” रामाधार शर्मा ने कहा कि युद्ध का असर आम लोगों पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। महंगाई लगातार बढ़ रही है और गैस सिलेंडर के दाम में भी लगभग 60 रुपये प्रति टंकी की बढ़ोतरी की गई है। उनका कहना था कि यदि युद्ध की स्थिति बनी रही तो पेट्रोल, डीजल सहित कई आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में और वृद्धि हो सकती है, जिससे आम जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के खिलाफ कुछ भी बोलते नहीं दिख रहे हैं। इससे ऐसा लगता है कि उनका मौन समर्थन भी इस युद्ध के साथ है। ”अमेरिका लगातार नियमों का उल्लंघन कर युद्ध कर रहा” शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिका लगातार नियमों का उल्लंघन कर युद्ध कर रहा है, जैसे कि सैनिक अभ्यास से लौट रही टुकड़ी पर हमला, जिसमें कई सैनिकों की जान चली गई। उन्होंने मांग की कि सभी देश मिलकर अमेरिका को इस युद्ध के खिलाफ एकजुट करें और युद्ध को बंद कराया जाए। विरोध मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने युद्ध के खिलाफ नारेबाजी की और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति स्थापित करने की मांग की।
Source link