Newswahni

पेपर लीक मामले में को मिली बड़ी कामयाबी फिजिक्स के सवाल लीक करने वाली मुख्य आरोपी मनीषा संजय हवालदार गिरफ्तार…



NEET-UG 2026 Paper Leak Case: नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी कामयाबी मिली है। मामले में CBI ने फिजिक्स के सवाल लीक करने वाली मुख्य आरोपी मनीषा संजय हवालदार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उसने परीक्षा के प्रश्न एक सह-आरोपी के साथ साझा किए थे। इसी के साथ अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, और भारत के कई शहरों में तलाशी और जब्ती की कार्रवाई की गई है।

बताया जा रहा है कि मनीषा हवालदार पुणे के सेठ हीरालाल सराफ प्रशाला स्कूल में कार्यरत है। NTA ने मनीषा हवालदार को NEET-UG 2026 परीक्षा प्रक्रिया में एक्सपर्ट के तौर पर नियुक्त किया था। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के पास फिजिक्स प्रश्नपत्रों की पूरी पहुंच थी। CBI के मुताबिक अप्रैल 2026 में फिजिक्स के सवाल सह-आरोपी मनीषा मंधारे को भेजे गए थे। 

मनीषा मंधारे पहले ही हो गई है गिरफ्तार 

जांच में लीक किए गए सवाल NEET-UG 2026 के असली फिजिक्स पेपर से मैच हुए हैं। वहीं, मनीषा मंधारे को CBI ने पहले ही 16 मई 2026 को गिरफ्तार कर लिया था। बता दें, मामले में देशभर में कई जगहों पर CBI ने छापेमारी की और मनीषा हवालदार समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

वहीं, जांच में लैपटॉप, मोबाइल फोन, बैंक स्टेटमेंट और कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इसके अलावा जब्त इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़ की फॉरेंसिक जांच जारी है। 

मामले में शिक्षा मंत्रालय की शिकायत पर CBI ने 12 मई 2026 को केस दर्ज किया था। इसके बाद दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे, लातूर और अहिल्यानगर से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। CBI के मुताबिक पेपर लीक के असली स्रोत तक जांच पहुंच चुकी है। 

बताया जा रहा है, छात्रों को लाखों रुपये लेकर “स्पेशल कोचिंग क्लास” में पेपर के सवाल पढ़ाए जाते थे। इसके बाद छात्रों को जुटाने वाले बिचौलियों की पहचान कर कई गिरफ्तारियां की गईं हैं। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top