Newswahni

दरभंगा में महिला से चेन स्नेचिंग श्यामा मंदिर से घर लौट रही थी लाख का जेवर छीन फरार हुए बदमाश…




दरभंगा में विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई है। आज विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के राज परिसर स्थित चौरंगी गेट के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद विश्वविद्यालय थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। वहीं पीड़िता के परिजन थाना में आवेदन देने की प्रक्रिया में लगे हैं। रामबाग निवासी दुर्गा देवी श्यामा मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपनी बेटी के साथ पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान चौरंगी गेट के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवक पहुंचे और महिला के गले से सोने की चेन छीनकर तेजी से फरार हो गए। जब तक महिला कुछ समझ पाती, तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे। घटना विश्वविद्यालय थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई है। पीड़िता दुर्गा देवी ने बताया कि वह मां श्यामा का दर्शन कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से करीब दो भर सोने की चेन छीन ली, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग चार लाख रुपये है। उन्होंने पुलिस से अपराधियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता की बेटी ने पुलिस पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले दो घंटे से वे लोग इधर-उधर भटक रहे हैं, लेकिन कोई ठोस मदद नहीं मिल रही है। पुलिस का कहना है कि इलाके में कहीं सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, ऐसे में जांच करने में परेशानी हो रही है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी भारी आक्रोश है। स्थानीय युवक धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि इस इलाके में सीसीटीवी कैमरा नहीं होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन, जिला प्रशासन और श्यामा मंदिर प्रबंधन समिति से पूरे इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज प्रभारी थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस संबंध में कांड संख्या 138/26 दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। उन्होंने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर छीना गया सामान बरामद कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top