Newswahni

बांका में कच्ची दीवार गिरने से मजदूर की मौत घर में काम करते समय मलबे में दबकर गई जान…




बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के मड़नी गांव में शुक्रवार की संध्या कच्ची दीवार गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मड़नी गांव निवासी सुनील शर्मा के 25 वर्षीय पुत्र धर्मवीर शर्मा के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार धर्मवीर शर्मा अपने घर में कच्ची दीवार के पास बैठकर घरेलू कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक जर्जर कच्ची दीवार भरभराकर उसके ऊपर गिर गई। तेज आवाज सुनते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे को हटाने में जुट गए। रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए ग्रामीण काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने धर्मवीर को बाहर निकाला और आनन-फानन में रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई। परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे, जिससे माहौल गमगीन हो गया। बताया जाता है कि धर्मवीर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे पत्नी, दो छोटी पुत्री और एक पुत्र छोड़ गया है। पत्नी बार-बार रोते हुए बदहवास हो रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राजरतन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top