Newswahni

कटंगी बाईपास के लॉजिस्टिक पार्क के गोदामों में भड़की आग दूर तक छाया काले धुएं का गुबार फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके…



MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में सोमवार की देर रात एक भयानक हादसा हुआ है, जहां कंटगी बाईपास पर गोदामों में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इसकी चपटे में तीन और गोदाम आ गए। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, कंटगी बाईपास पर बने गोदामों में रात 11 बजे अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि इसने अन्य गोदामों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई देने लगा।

फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें पहुंचीं। दमकल गाड़ियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद 60% आग पर काबू पाया।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र पवार ने कहा, ‘रात करीब 11 बजे हमें कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि मानोताल थाने के कटंगी बाईपास के पास एक प्राइवेट लॉजिस्टिक पार्क है, जो एक प्राइवेट गोदाम है। उनके दो गोदामों में आग लग गई है। हम यहां पहुंचे और कंट्रोल रूम के जरिए फायर ब्रिगेड को भी बुलाया। तब से हम आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। लगभग 60% आग बुझ चुकी है।’

गोदाम में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या को लेकर स्थिति अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाई है। इंस्पेक्टर ने कहा, ‘अभी तक तीन गोदामों में आग लगी है। मैनेजर ही बता पाएंगे कि यहां कितने लोग काम कर रहे हैं और कितने बाहर सुरक्षित हैं।’



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top