Newswahni

पवन सिंह ज्योति तलाक मामले में आज सुनवाई भोजपुरी स्टार ने कहा था साथ नहीं रहना वन टाइम सेटलमेंट के लिए तैयार हूं…




भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक से जुड़े मामले में आज यानी मंगलवार को आरा कोर्ट में सुनवाई होगी। जहां दोनों पक्षों के आमने-सामने आने की संभावना है। यह सुनवाई सिर्फ कानूनी औपचारिकता नहीं, बल्कि दो जिंदगियों और एक रिश्ते की अंतिम कसौटी मानी जा रही है। कोर्ट की ओर से रिकॉन्सिलिएशन यानी सुलह की प्रक्रिया के तहत एक बार फिर दोनों को अपने मतभेद भुलाकर साथ रहने का अवसर देने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले 25 मार्च को सुनवाई हुई थी। सुनवाई के दौरान पवन सिंह कोर्ट पहुंचे थे, जबकि ज्योति सिंह नहीं पहुंचीं थी। सुनवाई के दौरान पवन सिंह ने जस्टिस आशुतोष कुमार से कहा था कि हम ज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहते। हमें तलाक चाहिए। साथ ही वन टाइम सेटलमेंट के लिए भी सहमति जताई थी। 10 करोड़ रुपए और मकान देने को कहा था इससे पहले 11 फरवरी को ज्योति सिंह साड़ी में कोर्ट पहुंची थीं। मांग में सिंदूर भी था। उस दिन पवन सिंह बीमारी का हवाला देकर कोर्ट नहीं पहुंचे थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अस्पताल के बेड से उनकी पेशी हुई थी। ज्योति सिंह के वकील विष्णुधर पांडेय ने बताया था कि, अगर ज्योति सिंह के साथ पवन सिंह नहीं रहना चाहते हैं तो 10 करोड़ रुपए और एक मकान देने के साथ मामला चलने तक उन्हें खर्च दें। वकील विष्णुधर पांडेय के मुताबिक, ज्योति सिंह ने सुनवाई के दौरा जज से कहा था कि मुझे हर सुनवाई पर सिर्फ अगली तारीख मिलती है। एक महिला होकर मैं हर तारीख पर खुद कोर्ट में उपस्थित होती हूं, लेकिन मेरे पति न तो कोई ठोस फैसला कर पा रहे हैं और न ही समय पर कोर्ट पहुंच रहे हैं।विक्रमगंज कोर्ट में सुनवाई का समय तय था, इसके बावजूद पवन सिंह वहां नहीं पहुंचे। अगर वे चाहते तो आ सकते थे, लेकिन मेरी खामोशी और दर्द को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। यह कहते हुए ज्योति फूट–फूट कर रो पड़ीं। ज्योति ने जज से कहा था कि,सात साल के वैवाहिक जीवन में मुझे सिर्फ मानसिक पीड़ा और अनिश्चितता मिली है। न पति का साथ मिला, न सहारा और न ही कानूनी रूप से मिलने वाला कोई अधिकार। मैं हर बार सुलह और किसी ठोस फैसले की उम्मीद लेकर कोर्ट आती हूं, लेकिन बदले में सिर्फ इंतजार ही मिलता है। पहली पत्नी ने 2015 में किया था सुसाइड बता दें कि पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह ने साल 2015 में आत्महत्या कर लिया था। उसके बाद भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह के अफेयर की चर्चा जाने-माने भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ होने लगी । लेकिन पवन सिंह ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले रामबाबू सिंह की बेटी ज्योति सिंह के साथ 7 मार्च 2018 को शादी की। इन्होंने बलिया के एक शंकर होटल से बड़े ही धूमधाम से शादी कर अपने फैंस को हैरत में डाल दिया था । लेकिन पवन की दूसरी शादी भी लंबे समय तक नहीं चल पाई । पवन सिंह पर मारपीट का आरोप पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने अपने पति पर बहुत गंभीर आरोप लगाा चुकी हैं। ज्योति सिंह ने कोर्ट में लिखित आवेदन में कहा है कि पवन सिंह शादी के एक महीने बाद से ही नशे में धुत होकर उनके साथ गाली –गलौज,मारपीट करने के साथ हमेशा प्रताड़ित करते थे। आवेदन में ज्योति ने कहा है कि उनके पति ने दो-दो बार गर्भपात कराया है। शादी के दो महीने के बाद से ही ज्योति सिंह अपने मायके बलिया रह रही है। ज्योति सिंह ने कुटुंब न्यायालय से अंतरिम भरण पोषण के लिए मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top