Newswahni

फ्लैट पर मिलने आने वाली थी मंगेतर युवक ने ले लिया सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवा का ओवरडोज हार्ट अटैक से मौके पर…



हरियाणा के गुरुग्राम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना सेक्टर 53 इलाके के एक किराए के PG फ्लैट की है। पुलिस के अनुसार, युवक की मौत सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवा की ओवरडोज के कारण हुई हो सकती है, हालांकि इसकी पुष्टि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। मृतक की पहचान रोहित लाल के रूप में हुई है, जो नागपुर का रहने वाला था।

वह नई दिल्ली स्थित क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के कार्यालय में काम करता था और गुरुग्राम में किराए के फ्लैट में रह रहा था। मृतक के कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को वहां से कुछ दवाओं और हेल्थ सप्लिमेंट्स के रैपर भी मिले। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने बताया कि युवक की सगाई हो चुकी थी, और उसने अपनी मंगेतर को मिलने बुलाया था, हालांकि उसके आने से पहले ही यह घटना हो गई।

ऐसे सामने आई मौत की खबर, दरवाजा तोड़ अंदर गई पुलिस

यह घटना गुरुवार सुबह सामने आई, जब रोहित का एक सहकर्मी उसे फोन कर रहा था, लेकिन वह न तो फोन उठा रहा था और न ही कमरे का दरवाजा खोल रहा था। सहकर्मी ने बताया कि दोनों रोज एक साथ ऑफिस जाते थे, लेकिन उस दिन रोहित का कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। अंदर जाकर देखा तो युवक बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को कुछ दवाओं और हेल्थ सप्लीमेंट के रैपर भी मिले।

ओवरडोज से मौत की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस को अंदेशा है कि युवक की मौत किसी दवा के गलत सेवन या ओवरडोज के कारण हुई हो सकती है। ऐसी संभावना है कि बिना डॉक्टरी परामर्श के ली गई दवाओं के कारण शारीरिक जटिलताएं पैदा हुईं, जिससे स्वास्थ्य पर घातक प्रभाव पड़ा। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top