Newswahni

रितेश हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार भोजपुर में अपराधियों ने मारी थी गोली लोगों पर हत्या और साजिश रचने का आरोप…




भोजपुर पुलिस ने पूर्व मुखिया प्रेमा देवी के दिव्यांग पुत्र रितेश सिंह उर्फ भुअर सिंह की हत्या मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान लहरपा निवासी हीरा लाल यादव के रूप में हुई है। हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, इस कांड में पहले ही मुख्य आरोपी मकरध्वज यादव उर्फ रणवीर यादव और मनीष कुमार को 12 अप्रैल को गिरफ्तार किया जा चुका है। झारखंड के सरायकेला से गिरफ्तारी हुई थी। निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल एक देसी पिस्टल और दो कारतूस भी बरामद किए गए थे। घटना गड़हनी थाना क्षेत्र के बनकट नहर मार्ग की है।
अपराधियों ने मारी थी 6 गोली यह सनसनीखेज वारदात 4 अप्रैल की सुबह हुई थी, जब अपराधियों ने रितेश सिंह पर ताबड़तोड़ छह गोलियां चलाकर उसकी हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी श्वेता सिंह के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में कुल 11 लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें नौ पर गोली मारने और दो पर साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। प्राथमिकी के अनुसार, लहरपा गांव निवासी जितेंद्र यादव, मकरध्वज उर्फ रणवीर यादव, अंकित यादव, अमन महतो, नागेंद्र उर्फ छोटू यादव, संजय यादव, अजय यादव और मुखिया पुत्र आनंद राज समेत नौ लोगों पर हत्या में शामिल होने का आरोप है। वहीं, हीरा लाल यादव और सुरेंद्र राय को साजिशकर्ता के रूप में नामित किया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top