Newswahni

मुजफ्फरपुर में सब्जी विक्रेता महिला पर खौलता माड़ फेंका गंभीर रूप से झुलसी बोली पति की मौत हो चुकी है घर में कमाने…




मुजफ्फरपुर में शनिवार की सुबह सब्जी बेचने वाली एक महिला पर छत से खौलता हुआ ‘माड़'(चावल उबालने के बाद बचा गर्म पानी) फेंक दिया गया। महिला बुरी तरह झुलस गईं। शरीर के कई हिस्से गंभीर रूप से जल गए। पीड़िता की पहचान रीता देवी(40) के रूप में हुई है, जो श्रीरामपुर पूसा रोड की रहने वाली हैं। घटना काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर ओवरब्रिज के पास की है। परिवार की जिम्मेदारी अकेले संभालती हैं रीता देवी ने बताया कि वह प्रतिदिन उसी स्थान पर सब्जी बेचती हैं। पास के मकान में रहने वाले लोगों ने जानबूझकर ऊपर से खौलता हुआ माड़ उनके ऊपर फेंक दिया। जब इस बारे में पूछताछ की गई तो संबंधित व्यक्ति ने इनकार कर दिया। 10 साल पहले पति की मौत हो चुकी है। घर में कमाने वाला कोई नहीं है। अपने तीन बेटों का पालन-पोषण सब्जी बेचकर ही करती हैं। इस घटना के बाद वह बेहद असहाय स्थिति में हैं। अचानक चिल्लाने की आवाज आई प्रत्यक्षदर्शी गिरिजा देवी ने बताया कि हमलोग सुबह-सुबह सब्जी बेच रहे थे, तभी अचानक चिल्लाने की आवाज आई। देखा कि रीता देवी का शरीर जला हुआ था, हालांकि उन्होंने यह नहीं देखा कि उनके ऊपर क्या फेंका गया। अस्पताल में इलाज जारी मामले की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। घायल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला पर खौलता माड़ किसने और क्यों फेंका।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top