Newswahni

के रिजल्ट पोर्टल पर साइबर अटैक एक साथ कई बार हुए हमले बोर्ड ने किया कन्फर्म…



केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बताया है कि रिजल्ट जारी होने के बाद उसके पोस्ट-रिजल्ट सर्विसेज पोर्टल पर कई साइबर हमले किए गए। बोर्ड के अनुसार, ये हमले सुनियोजित और लगातार किए गए थे, लेकिन सभी कोशिशों को समय रहते रोक दिया गया।

आपको बता दें कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने अपने ‘पोस्ट-रिजल्ट सर्विसेज पोर्टल’ पर कई सुनियोजित साइबर हमलों का पता चलने के बाद दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 

CBSE ने जोर देकर कहा कि इस घटना के दौरान कोई डेटा लीक नहीं हुआ और न ही किसी सिस्टम में कोई सेंध लगी। बोर्ड ने बताया कि साइबर खतरों के बावजूद सभी सर्विसेज सुरक्षित रहीं और मामले की आगे की जांच के लिए इसे पुलिस को सौंप दिया गया है।

बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि छात्रों और अभिभावकों को घबराने की जरूरत नहीं है। उनकी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित है। साथ ही, साइबर हमलों के पीछे कौन लोग हैं और उनका मकसद क्या था, इसकी जांच अब दिल्ली पुलिस करेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top