![]()
बेगूसराय में एक महिला आज कुएं में कूद गई। इसने 6 घंटे तक जबरदस्त हाईवोल्टेज ड्रामा किया। साथ ही पानी में बैठ कर चिल्लाती रही और बाहर आने से साफ मना कर दिया। हैरत की बात यह थी कि कुएं के ऊपर उसका छोटा बच्चा रो-रोकर गुहार लगाता रहा कि “मम्मी बाहर निकल जाओ…”, लेकिन महिला टस से मस नहीं हुई। वह बार-बार पुलिस को बुलाने और सुरक्षा की गारंटी मांगने की जिद पर अड़ी रही। दरअसल, उसने पति से झगड़े के बाद आज ये कदम उठाया। साथ ही पति पर पिटाई का आरोप भी लगाया। घटना मंझौल चट्टी रोड वार्ड नंबर-12 स्थित शिव मंदिर परिसर के पास की है। सैकड़ों ग्रामीण की भीड़ घटनास्थल पर जुटी आज अहले सुबह जब लोग गहरी नींद में थे, तभी सुजीत कुमार भारती की पत्नी सीमा कुमारी का अपने पति से झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी कि सीमा ने सीधे उसने घर के पास वाले कुएं में छलांग लगा दी। छपाक की आवाज सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। शोर मचते ही सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ कुएं के पास इकट्ठा हो गई। गनीमत यह रही कि कुएं में पानी कम था, जिससे महिला डूबने से बच गई, लेकिन असली ड्रामा इसके बाद शुरू हुआ। महिल ने कहा कि ”जब तक पुलिस नहीं आएगी, मैं बाहर नहीं निकलूंगी, मुझे नहीं मारने-पीटने की गारंटी दो।” यह आवाज कुएं के गहरे अंधेरे से गूंज रही थी। सुबह 4 बजे से लेकर दिन के 10 बजे तक ये ड्रामा चला। भीड़ में मौजूद लोग महिला को चाची, मामी, दीदी कहकर बाहर आने की मिन्नत करते रहे। लोगों ने पुलिस को दी सूचना स्थानीय लोगों ने कुएं में बांस, रस्सी और सीढ़ी भी गिराई, लेकिन सीमा ने आने से मना किया। कुएं के अंदर से महिला चिल्ला-चिल्लाकर अपने पति पर प्रताड़ना और मारपीट के गंभीर आरोप लगा रही थी। वह बार-बार कह रही थी कि जब तक पुलिस आकर उसे सुरक्षा की गारंटी नहीं देगी, वह इस कुएं से पैर बाहर नहीं रखेगी। मामला बिगड़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर मंझौल थाना की एसआई रितिका कुमारी अपनी टीम के साथ पहुंची। पुलिस के समझाने पर बाहर निकली महिला पुलिस अधिकारियों ने कुएं में झांककर महिला को काफी समझाया और जब पुलिस ने उसे पूरी सुरक्षा देने का भरोसा दिलाया, तब जाकर महिला का गुस्सा थोड़ा शांत हुआ। इसके बाद दो स्थानीय युवक नवीन पासवान और अनिल सहनी ने अपनी जान की परवाह न करते हुए बहादुरी दिखाई। दोनों सीढ़ी के सहारे गहरे कुएं में उतरे और महिला को एक मजबूत रस्सी से बांधा। लोगों ने रस्सी खींच कर महिला को निकाला ऊपर खड़े दर्जनों युवकों ने पूरी ताकत से रस्सी खींचकर आखिरकार सीमा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। महिला के सुरक्षित बाहर आते ही पुलिस ने उसे तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल ले जाया गया। घटना की खबर पाकर सीमा के मायके से मां और बहन भी अस्पताल पहुंचे। परिजनों का कहना है कि कुछ समय पहले सीमा के भाई की मौत हो गई थी, जिसके सदमे के कारण वह डिप्रेशन में चल रही है और उसका इलाज भी हो रहा है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने महिला को उसके परिवार के हवाले कर दिया। लोगों का कहना है कि अगर महिला वाकई मानसिक रूप से बीमार या विक्षिप्त थी, तो कुएं के अंदर से इतनी समझदारी भरी बातें कैसे कर रही थी। क्यों वह लगातार पुलिस को बुलाने और पति की ओर से मारपीट न करने की लिखित गारंटी मांग रही थी। क्या यह सिर्फ मानसिक बीमारी है या फिर घरेलू हिंसा और प्रताड़ना है, जिसे छुपाने की कोशिश की जा रही है। मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि आज सुबह में मंझौल थाना को सूचना मिली थी कि मंझौल चट्टी रोड स्थित कुंए में एक महिला गिरी हुई है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और काफी कोशिश के बाद रेस्क्यू कराया गया है। जांच में पता चला है कि कुछ महीने पहले महिला के भाई की हत्या हो गई थी। जिससे वह डिप्रेशन में चली गई और इसको भी मौत का डर लगा रहता था।
Source link