Newswahni

ट्विशा शर्मा मामले में सबसे बड़ा अपडेट जबलपुर पुलिस ने आरोपी समर्थ सिंह को हिरासत में लिया…



Twisha Sharma Death: ट्विशा शर्मा मामले में सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है। ट्विशा शर्मा की मौत के बाद से फरार चल रहा उनका पति समर्थ सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया है। ट्विशा के परिवार ने हत्या की आशंका जताई है कि समर्थ सिंह इस मामले में मुख्य आरोपी है। समर्थ सिंह पिछले कई दोनों से फरार चल रहा था और पुलिस ने उसपर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। वहीं, जब आज जब वो कोर्ट पहुंचा तो वहां भारी भीड़ और हलचल देखने को मिली।

समर्थ सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया

इसे पहले ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में मुख्य आरोपी उनके पति समर्थ सिंह अफरा-तफरी के बीच जबलपुर कोर्ट में सरेंडर करन पहुंचा। आज जब वो कोर्ट पहुंचा तो वहां भारी भीड़ और हलचल देखने को मिली। सरेंडर करने पहुंचा समर्थ कोर्ट में टोपी, चश्मा और मास्क में दिखाई दिया।

ट्विशा शर्मा की मौत के बाद से फरार था समर्थ

गौरतलब है कि ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत 12 मई की देर रात भोपाल स्थित अपने ससुराल में हुई थी। ट्विशा की मौत के बाद से ही समर्थ सिंह फरार चल रहा था। इस बीच पुलिस ने उसपर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

ट्विशा शर्मा मामले में उनके पति समर्थ सिंह को मुख्य आरोपी माना जा रहा है। ट्विशा के पति समर्थ सिंह पर दहेज प्रताड़ना, मानसिक और शारीरिक क्रूरता और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगे हैं। ट्विशा के माता-पिता का कहना है कि समर्थ और उनकी मां रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने दहेज के लिए ट्विशा को प्रताड़ित किया।

कैसे हुई थी ट्विशा शर्मा की मौत?

ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत 12 मई की देर रात भोपाल स्थित अपने ससुराल में हुई थी। ससुराल वालों ने आत्महत्या की बात कही थी। हालांकि, उनके परिजनों ने इस घटना को संदिग्ध बताया है और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ट्विशा के शरीर पर मारपीट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका मजबूत होती है।
 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top