Newswahni

बिहार के जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट सीमांचल कोसी के इलाकों में बारिश की संभावना घंटे में के साथ सासाराम सबसे गर्म…




बिहार में भीषण गर्मी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को राज्य के 14 जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। खासकर दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों में लू का असर सबसे अधिक देखने को मिलेगा। लोगों को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। विभाग के मुताबिक तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से लू लगने का खतरा बढ़ गया है। लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचाव करने की सलाह दी गई है। सीमांचल और कोसी में बदलेगा मौसम सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, सुपौल, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिलों में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य बना रहेगा। इन जिलों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी और मेघ गर्जन की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 2 तरह के मौसम की यह है वजह मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बिहार में इस समय दो अलग-अलग मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं। पश्चिम और दक्षिण बिहार में शुष्क और गर्म पछुआ हवाएं चल रही हैं, जिसकी वजह से तापमान तेजी से बढ़ रहा है और हीट वेव जैसी स्थिति बन रही है। वहीं उत्तर-पूर्व और सीमांचल के जिलों में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त पूर्वी हवाएं प्रवेश कर रही हैं। इसी कारण उन इलाकों में बादल बन रहे हैं और हल्की बारिश तथा मेघ गर्जन की स्थिति उत्पन्न हो रही है। नमी और शुष्क हवाओं के टकराव से राज्य में अलग-अलग मौसम देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक यही स्थिति बनी रह सकती है। देखें बारिश की कुछ तस्वीरें… बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम शुक्रवार को अररिया, सुपौल, जहानाबाद, नवादा और नालंदा में बारिश हुई। सुपौल, अररिया और जहानाबाद में बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, पटना, बक्सर, सासाराम, शेखपुरा समेत कई जिलों में लू चली। तापमान 40 से 45 डिग्री के बीच रहा। पिछले 24 घंटे में 60 मिमी तक बारिश भीषण गर्मी के बीच राज्य के कई जिलों में बारिश भी रिकॉर्ड की गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार में करीब 60 मिलीमीटर तक वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश मधुबनी में 54 मिमी रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा और खगड़िया में भी अच्छी बारिश हुई है। बारिश के कारण इन जिलों में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। पटना में आज कैसा रहेगा मौसम राजधानी में आज तेज धूप और उमस भरी गर्मी रहेगी। दिन के समय लू चलेगी। अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में जारी रहेगी भीषण गर्मी मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक दक्षिण और मध्य बिहार में भीषण गर्मी का असर बना रहेगा। कई जिलों में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि सीमांचल और कोसी के कुछ जिलों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना बनी रहेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top