Newswahni

पॉलिटेक्निक छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या पटना के बेउर में प्रेम प्रसंग का मामला पुलिस जांच जारी…




पटना के बेउर थाना क्षेत्र के हरिश्चंद्र नगर में शुक्रवार को एक पॉलिटेक्निक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर बेउर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर छात्र के शव को बाहर निकाला। छात्र पटना में रहकर आरा से पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था। वह मूल रूप से नालंदा का निवासी बताया जा रहा है। मृतक के पिता पुलिस विभाग के मध्य निषेध विभाग में मुजफ्फरपुर में पदस्थापित हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य आनन-फानन में पटना पहुंचे। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ सामने आ रहा शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ सामने आ रहा है। मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा किसी लड़की से प्रेम करता था और उससे शादी करने की जिद पर अड़ा हुआ था। इसी बात को लेकर वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। परिजनों ने यह भी बताया कि वह अक्सर परेशान रहता था और कम बातचीत करता था। बेउर थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों द्वारा प्रेम प्रसंग की बात बताई गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ जरूरी सामान भी जब्त किया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top