Newswahni

कर्नाटक में सियासी ड्रामा खत्म नए होंगे डीके शिवकुमार सिद्धारमैया ने सौंपा इस्तीफा



Karnataka Politics: कर्नाटक की राजनीति में लंबे समय से चल रहे सस्पेंस और अटकलों का आज अंत हो गया। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को राज्यपाल के सचिव को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उनके इस्तीफे के साथ डिप्टी मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) अब कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

आज सुबह सिद्धारमैया ने अपने आधिकारिक आवास पर कैबिनेट मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने भावुक माहौल में अपना फैसला बताया। मंत्री एचके पाटिल ने मीडिया को बताया कि सिद्धारमैया ने साफ कहा- 

“डीके शिवकुमार को नया मुख्यमंत्री बनाया जाए।”

मीटिंग के बाद सिद्धारमैया लोक भवन (राज्यपाल निवास) पहुंचे और राज्यपाल थावरचंद गहलोत की अनुपस्थिति में उनके सचिव को इस्तीफा सौंपा। इस्तीफा देने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, “मैंने राज्यपाल कार्यालय में अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राज्यपाल यहां नहीं हैं, वे आज रात लौट रहे हैं। इसलिए मैंने उनके कार्यालय में इस्तीफा सौंप दिया है।”

कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है। 2023 विधानसभा चुनाव के बाद से सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच सत्ता साझेदारी की चर्चा चल रही थी। सिद्धारमैया लंबे समय से मुख्यमंत्री पद संभाल रहे थे, जबकि डीके शिवकुमार लंबे इंतजार के बाद अब सीएम बनने जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सिद्धारमैया को राज्‍यसभा सीट या पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका दी जा सकती है।

कल यानी शुक्रवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक होने की संभावना है, जिसमें डीके शिवकुमार को औपचारिक रूप से नेता चुना जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह रविवार को हो सकता है।

डीके शिवकुमार कर्नाटक कांग्रेस के मजबूत चेहरे माने जाते हैं। वे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं और वित्त, ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण विभाग संभाल चुके हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता और जमीन से जुड़े मुद्दों पर पकड़ को उनकी ताकत माना जाता है।

सिद्धारमैया के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने गृह लक्ष्मी, अन्न भाग्य, युवा निधि जैसी कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया, जिससे गरीब, महिलाओं और युवाओं को लाभ पहुंचा। कर्नाटक की जनता अब नए मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से विकास, स्थिरता और जनकल्याण की उम्मीद कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top