Newswahni

दरभंगा में थाना के दरोगा सस्पेंड ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई ऑनलाइन लिए थे पैसे…




दरभंगा पुलिस विभाग में रिश्वतखोरी के खिलाफ वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने कार्रवाई की है। 15 दिनों के अंदर दूसरी बार किसी पुलिस अधिकारी पर पैसे के लेनदेन के आरोप में एक्शन हुआ है। SC/ST थाना में पदस्थापित ASI कृष्णदेव मरांडी को निलंबित कर दिया गया है। एएसआई पर SC/ST थाना कांड संख्या-94/25 के वादी छेदी पासवान से फोन-पे के जरिए पैसे लेने का आरोप है। मामले का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद SSP जगुनाथ रेड्डी ने जांच का आदेश दिया था। वायरल ऑडियो क्लिप में कथित रूप से SC/ST थाना में तैनात दारोगा कृष्णदेव मरांडी और प्राथमिकी के वादी छेदी पासवान के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर बातचीत सुनाई दे रही है। मामला “सुलझाने” को लेकर पैसे की मांग की गई थी। फोन-पे से पैसों के लेनदेन की बात सामने आई मामले को गंभीरता से लेते हुए SSP ने SC/ST थानाध्यक्ष अनिल कुमार रजक को जांच का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष की ओर से जांच के बाद समर्पित रिपोर्ट में कहा गया कि वायरल ऑडियो क्लिप में सुनाई दे रही आवाज ASI कृष्णदेव मरांडी की लग रही है। फोन-पे के माध्यम से पैसों के लेनदेन की बात सामने आई है। जांच रिपोर्ट में विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा भी की गई है। थानाध्यक्ष की रिपोर्ट के आधार पर SSP जगुनाथ रेड्डी ने तत्काल प्रभाव से अवर निरीक्षक कृष्णदेव मरांडी को सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, दरभंगा निर्धारित किया गया है। कार्रवाई को पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। लगातार दूसरी कार्रवाई से यह स्पष्ट संकेत मिला है कि दरभंगा पुलिस प्रशासन रिश्वतखोरी और अनुशासनहीनता के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने के मूड में नहीं है। बता दें कि हाल के दिनों में पुलिस विभाग से जुड़े कई ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनके बाद विभागीय जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया तेज हुई है। SSP की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप का माहौल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top