![]()
किशनगंज में गुरुवार दोपहर को एक बड़ा हादसा घटित हुआ है। जहां नहाने के दौरान एक तालाब में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। यह घटना ठाकुरगंज प्रखंड के क़ुर्लिकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोलपंप के समीप रेल गेट स्थित एक तालाब में हुई। मृतक की पहचान रोहित सहनी (13) के रूप में हुई है। वह ठाकुरगंज के वार्ड नंबर 6 की नीटाल बस्ती का निवासी था। मृतक के पिता का नाम सिकंदर सहनी है। परिजनों ने बताया, रोहित घर के पास के ही पोखर (तालाब) में नहाने गया। जब काफी देर तक नहीं लौटा तो उसकी छानबीन शुरू हुई। स्थानीय लोगो और गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया है। साथ ही घटना की जानकारी प्रशासन को दे दी गई। मौके पर क़ुर्लिकोट थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार अपने दल बल के साथ पहुंचे और एमबुलेंस की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इधर मौके पर ठाकुरगंज के अंचलाधिकारी (सीओ) मृत्युंजय कुमार भी पहुंचे उन्होंने जानकारी दी कि मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधानों के अनुसार मुआवजा प्रदान किया जाएगा। साथ ही मौके पर पहुंचे नगर चेयरमैन सिकंदर पटेल ने परिजनों से मुलाकात की और सांत्वना व्यक्त किए है। इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। साथ ही इलाके और गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
Source link