Newswahni

लालू राबड़ी के बाद अब तेज प्रताप यादव ने भी लौटाई अपनी सुरक्षा सम्राट सरकार को दी चेतावनी तैनात था केवल एक सिपाही…



Tej Pratap Yadav Security: बिहार में लालू परिवार की सुरक्षा को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव ने पहले ही अपनी सुरक्षा लौटा दी थी। अब ऐसा ही कदम लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भी उठाया है। उन्होंने अपनी सुरक्षा वापस कर दी है। तेज प्रताप ने यह भी कहा कि अगर उन्हें कुछ हुआ तो जिम्मेदारी सरकार की होगी।

‘किसी भी अप्रिय घटना की जवाबदेही…’

उनके ऑफिशियल X अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया। इसमें लिखा है, “जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय तेज प्रताप यादव जी ने अपनी सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं वापस कर दी हैं। बताया जा रहा है कि यह मामला पहले से ही बिहार सरकार के संज्ञान में था। बिहार से बाहर रहने के कारण उन्हें सुरक्षा प्राप्त थी, लेकिन बिहार लौटते ही उन्होंने स्वयं अपनी सारी सुरक्षा वापस कर दी। अब ऐसे में उनकी सुरक्षा और किसी भी अप्रिय घटना की जवाबदेही सरकार की होगी। लोकतंत्र में विपक्ष के नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है।”

हमें सुरक्षा की जरूरत नहीं है- तेज प्रताप

उन्होंने कहा कि मुझे सिर्फ एक गार्ड दिया गया, जबकि मेरे पास Y-प्लस सुरक्षा थी। मैंने वह एक गार्ड भी वापस कर दिया है। सरकार की जिम्मेदारी है कि वह क्या करेगी या क्या नहीं, लेकिन अगर कोई खतरा होता है या हम पर हमला होता है, तो इसके लिए सम्राट चौधरी जिम्मेदार होंगे। सबने सुरक्षा वापस कर दी, तो सुरक्षा कौन लेगा? सरकार ने हमारी Y-प्लस सुरक्षा हटा दी, लेकिन हमारे बिहार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। हमें सुरक्षा की जरूरत नहीं है। अगर हमारी महिलाएं सुरक्षित हैं, तो वही हमारे लिए सुरक्षा होगी।

क्यों हो रहा सुरक्षा को लेकर विवाद?

इस विवाद की शुरुआत तब हुई, जब सरकार ने समीक्षा के बाद लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती की थी। सरकार ने RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी की मिल रही जेड प्लस सिक्योरिटी (Z+ Security) को हटा दिया गया है। इसके बाद उन्हें बिहार विशेष की विशेष सुरक्षा व्यवस्था दी गई है। हालांकि लालू और राबड़ी ने इसे सुरक्षा को लौटा दिया था। उन्होंने पटना आवास पर तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस भेज दिया गया।

लालू-राबड़ी के बाद बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी ऐसा ही कदम उठाया। उन्हें Y+ सुरक्षा मिल रही थी, जिसे उन्होंने वापस लौटा दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top