Newswahni

पीरो शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार निषेध विभाग ने दो बाइक भी जब्त की




भोजपुर जिले के पीरो अनुमंडल क्षेत्र में मध्य निषेध विभाग ने सोमवार को अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान कुल 60 लीटर शराब बरामद की गई, जबकि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिलें भी जब्त कर ली गईं। जानकारी के अनुसार, बड़कागांव के पास छापेमारी के दौरान लाबाना गांव निवासी अशोक पासवान और सुशील कुमार को 20 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया। इस कार्रवाई में एक बाइक भी जब्त की गई। वहीं, दूसरी कार्रवाई में धर्मपुरा पुल के समीप दानवार बिहटा गांव निवासी मंतोष कुमार और सोनू कुमार को 40 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इनके पास से भी एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। मध्य निषेध विभाग ने सभी आरोपितों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पीरो मध्य निषेध थाना प्रभारी प्रकाश रजक ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी और शराब कारोबार में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top