Newswahni

सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया सर्कुलर रोड बंगला नए आवास में हुईं शिफ्ट जानिए अब कहां रहेगा लालू परिवार…



10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगला, जिसने बिहार की राजनीति में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, उसे आखिरकार बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने खाली कर दिया है। आपको बता दें कि यह घर पिछले 20 सालों से लालू यादव परिवार का मुख्य आवास रहा।

राबड़ी देवी का ये आवास अभी पूरी तरह से भवन निर्माण विभाग के हवाले नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि 10 सर्कुलर रोड बंगले में अभी भी कुछ गाड़ियां और सामान दिखाई पड़ रहे हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, लालू यादव और राबड़ी देवी का परिवार अब पटना के कौटिल्य नगर स्थित नए आवास में शिफ्ट हो गया है। पिछले कई दिनों से शिफ्टिंग का काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस आवास को सरकार को सौंप दिया जाएगा।

लालू परिवार को कब मिला था ये बंगला?

यह बंगला राबड़ी देवी को तब आवंटित किया गया था जब वह 2006 में बिहार विधान परिषद में विपक्ष की नेता बनी थीं। इन दो दशकों में, इस बंगले ने कई राजनीतिक घटनाक्रम देखे हैं। चाहे तेजस्वी यादव का उपमुख्यमंत्री बनना हो या विपक्ष के बड़े फैसले लेना, यह बंगला हमेशा से राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र रहा है। हाल ही में, बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद, इस बंगले को खाली कराने की प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई थी।

यह घटनाक्रम बिहार सरकार के उस फैसले के बाद हुआ है जिसमें ’10 सर्कुलर रोड’ वाला घर राज्य के पशु और मत्स्य संसाधन मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित किया गया था। भवन निर्माण विभाग ने 27 मई को यह बंगला मंत्री के नाम आवंटित किया था और उसके बाद राबड़ी देवी और उनके परिवार को घर खाली करने के लिए चार नोटिस जारी किए थे। अब जब बंगला खाली हो गया है, तो उम्मीद है कि सरकार औपचारिक रूप से इसका कब्जा नए आवंटित व्यक्ति को सौंप देगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top