Newswahni

लूट मामले में साल बाद आरोपी गिरफ्तार समस्तीपुर में पुलिस ने पकड़ा दोस्तों के साथ मिलकर अंडा लोड पिकअप लूटा था…




समस्तीपुर जिले की मोहिउद्दीन नगर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। लूट मामले में 7 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के चकलोमान गांव निवासी संजय कुमार महतो के पुत्र विकास कुमार के रूप में की गई है। पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। मोहिउद्दीन नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद से ही विकास अपने घर से फरार हो गया था। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि विकास अपने घर पर आया हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने उसे पकड़ लिया। अंडा लोड पिकअप साथियों के साथ मिलकर लूट था 22 दिसंबर 2019 को विकास ने अपने साथियों के साथ मिलकर हाजीपुर मोहिउद्दीन नगर रास्ते में कल्याणपुर बस्ती संस्कृत विद्यालय के पास अंडा लोड पिकअप को लूट लिया था। इस दौरान ड्राइवर के साथ भी मारपीट की गई थी। ड्राइवर को अगवा कर बाइक से कुछ दूर आगे अदलपुर ले जाकर सड़क पर फेंक दिया था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top