Newswahni

हिमाचल के कांगड़ा में बड़ा सड़क हादसा सवारियों से भरी बस पलटी मची अफरा तफरी



Himachal Pradesh Kangra: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नूरपुर क्षेत्र में रविवार, 3 मई को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि चम्बा से ऊना जा रही एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जानकारी के अनुसार इस बस में करीब 40 यात्री सवार थे, जिनमें से करीब 26 लोग घायल हो गए हैं। वहीं, इस हादसे में कुछ लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर के सीने में अचानक तेज दर्द उठा, जिसके कारण बस बेकाबू हो गई और पलट गई।

जानकारी के अनुसार एक निजी बस चंबा से ऊना की ओर अपनी नियमित यात्रा पर थी। बस जैसे ही नूरपुर के पास के पास पहुंची अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गई। इस बस में करीब 40 यात्री सवार थे और  उनमें से 26 यात्री घायल हो गए। सभी घायल यात्रियों को तुरंत नूरपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को रेफर कर दिया।

गंभीर घायलों को कांगड़ा किया गया रेफर

बताया जा रहा है कि इस हादसे में गंभीर रूप से घायल यात्रियों के बेहतर इलाज के लिए कांगड़ा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बस बजाय खाई में गिरती, तो यह हादसा और भी बड़ा हो सकता था और जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था।

बस के पलटते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, कई यात्री बहुत अधिक डर गए। घटना के तुरंत बाद आसपास में स्थित स्थानीय लोगों ने बस के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई और राहत कार्यों में जुट गई। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top