Newswahni

कैमूर में बुजुर्ग को छत से फेंका ग्रामीण बोले उन पर भूत पालने का आरोप था बहू बोली कोई मरे इनका ही नाम…




चैनपुर थाना क्षेत्र के बक्सरिया मोहल्ले में अंधविश्वास के चलते एक वृद्ध व्यक्ति की हत्या कर दी गई। आरोप है कि बुजुर्ग भूत-प्रेत को पालता था। इसी विवाद में पड़ोसियों ने ही वृद्ध को घर की छत से धक्का दे दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है और आगे की जांच जारी है। वहीं मृतक की बहू तारा देवी का कहना है कि यह विवाद काफी पुराना था। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें… ‘टोना-टोटका’ को लेकर अनबन चल रही थी
तारा देवी ने बताया कि उनके चाचा ससुर राजदेव शर्मा और घुरपत शर्मा के परिवार के साथ लंबे समय से ‘भूत-प्रेत’ और ‘टोना-टोटका’ को लेकर अनबन चल रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी आरोपियों ने उनके घर में घुसकर पालतू जानवरों को नुकसान पहुँचाया था, जिसकी शिकायत थाने में की गई थी। उस समय पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया था, लेकिन आरोपियों की मंशा नहीं बदली। बहू ने कहा कि जब भी कोई आस-पड़ोस में मरता था, तो लोग उनके ससुर पर ही आरोप लगाते थे। योजनाबद्ध तरीके से उनके ससुर पर हमला किया
तारा देवी ने बताया कि घटना के समय वह घर पर नहीं थीं। उनके अनुसार, आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से उनके ससुर पर हमला किया और उन्हें जबरन छत से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। चैनपुर थाना अध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि भूत-प्रेत के विवाद में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top