Newswahni

हत्या के बाद जेल में हुआ सिया चेतन का आमना सामना पुलिस बयान मिलाने के लिए की पूछताछ जानिए लोहागढ़ किले पर किसका…



Ketan Agarwal Murder Case: केतन विशाल अग्रवाल हत्याकांड ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। इस मर्डर केस की चर्चा आज हर तरफ हो रही है। हत्या का आरोप उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी पर लगा है। दोनों ने 18 जून को पुणे के प्रसिद्ध लोहगढ़ किले की पहाड़ी से चेतन को धक्का दिया था। दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। मामले की जांच जैसै-जैसे आगे बढ़ रही है, परत दर परत साजिशों का खुलासा हो रहा है। अब पुलिस को जानकारी मिली है कि घटना वाले दिन आरोपी चेतन किले में अपना फोन इस्तेमाल नहीं कर रहा था।

पुलिस सुत्रों के अनुसार, बीती रात आरोपी सिया और चेतन से घंटों गहन पूछताछ की गई। जांच अधिकारियों ने दोनों से मामले के हर पहलू पर सवाल-जवाब किए। जांच अधिकारियों ने पहले  सिया और चेतन से अलग अलग पूछताछ किया, फिर सिया और चेतन को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की, ताकि दोनों के बयानों का मिलान किया जा सके।

लोहागढ़ किले पर किसका फोन चला रहा था चेतन

पुणे ग्रामीण पुलिस ने आरोपी चेतन चौधरी की दुकान में काम करने वाले नीरज कुमार से भी पूछताछ की। नीरज कुमार पिछले 3 सालों से चेतन की दुकान पर काम कर रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना वाले दिन चेतन ने नीरज का मोबाइल फोन अपने पास ले लिया था। आरोप है कि 18 जून, जिस दिन केतन अग्रवाल की हत्या हुई, उस दिन चेतन अपने साथ नीरज का फोन लोहगढ़ किले पर ले गया था।

नीरज के मोबाइल की कॉल डिटेल्स निकालने में जुटी पुलिस

पुलिस को शक है कि चेतन इसी फोन का इस्तेमाल कर सिया से कई बार संपर्क किया गया था। पुलिस अब नीरज के मोबाइल की कॉल डिटेल्स और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। लोकेशन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी गहन जांच की जा रही है। केतन के घरवाले सिया को फांसी का मांग कर रहे हैं। दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस रिमांड पर है।

7 दिन की पुलिस रिमांड में सिया-चेतन

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां अदालत ने उन्हें 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पूछताछ के दौरान सिया और चेतन ने गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि सिया केतन से शादी करने को तैयार नहीं थी। इसलिए उसने केतन को लोहगढ़ किले की पहाड़ी से धक्का दे दिया, जिससे केतन करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, सिया ने 18 जून को हत्या से पहले भी केतन को मारने की कोशिश की थी, लेकिन उसका प्लान सफल नहीं हो पाया। आखिरकार सिया ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर साजिश रची और केतन को रास्ते से हमेशा के लिए हटा दिया। लोनावाला ग्रामीण और पुणे रूरल क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम इस केस की जांच कर रही है। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top