Newswahni

अक्षय कुमार ने भोजपुरी को बताया हॉलीवुड से बेहतर कहा हमें गर्व है हमारे इतने कल्चर में गाने बनते हैं अक्षरा सिंह के…




बॉलीवुड ऐक्टर अक्षय ने भोजपुरी को हॉलीवुड से बेहतर बताया है। ये बातें उन्होंने अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल के सॉन्ग रिलीज इवेंट में कही। अक्षय ने कहा कि, ‘भोजपुरी, हॉलीवुड से बेहतर है। ये लाइन मैंने ही दी है। क्योंकि वो लोग ये गाना सुन ही नहीं सकते। उन्हें कुछ समझ ही नहीं आएगा। उन्होंने कभी गाने ही नहीं देखे।’ इसके बाद अक्षय ने कहा- ‘हम गर्व से कह सकते हैं कि हमारे इतने कल्चर हैं। हमारे इतने कल्चर में गाने बनते हैं।’ दरअसल, 25 मई को ‘वेलकम टू द जंगल’ फिल्म का एक गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज हुआ है। इस गाने में अक्षय कुमार के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह नजर आ रही हैं। गाने में अक्षय कुमार भोजपुरी एक्टर के अवतार में नजर आ रहे हैं। शूटिंग की लोकेशन भी देहाती है। गाना साबुन के साथ फिल्माया गया है। इस गाने की पहले शुरुआती लाइन्स है- ‘हमार लागल बा दिलवा प्लेबॉय से…।’ अक्षय कुमार के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के गाने के कुछ तस्वीर.. गणेश आचार्य ने दिया था अक्षरा को ऑफर अक्षरा ने बताया था कि इस फिल्म का ऑफर सीधे मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की तरफ से आया। एक दिन अचानक उनका कॉल आया और उन्होंने कहा…‘अक्षरा, एक बहुत बड़ा गाना है, अक्षय कुमार के साथ और वे लोग इसे तुम्हारे साथ करने के लिए उत्सुक हैं।’ मेरा पहला रिएक्शन तो यही था- ‘अरे बाप रे!’ मेरे मन में तुरंत यह ख्याल आया कि बॉलीवुड की इतनी बड़ी फिल्म के मेकर्स और खुद अक्षय सर ने ऐसा कैसे सोचा? पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री में से उन्होंने सिर्फ और सिर्फ मुझे ही क्यों चुना? मैंने अपनी यह दुविधा तुरंत मास्टर जी के सामने रख दी। इस पर उन्होंने जो मुझसे कहा, उसने मेरा हौसला सातवें आसमान पर पहुंचा दिया। उन्होंने कहा…’अक्षरा, तुम्हें खुद अंदाजा नहीं है कि तुम क्या हो!’ बस फिर क्या था, मैं तुरंत इस गाने के लिए तैयार हो गई।’ फिल्म का इंट्रो सॉन्ग है अक्षरा-अक्षय का गाना अक्षरा ने बताया, ‘यह फिल्म का इंट्रो सॉन्ग है, जो कहानी और किरदारों को दर्शकों से रूबरू कराएगा। यह पूरी तरह से एक कमर्शियल, कलरफुल और धमाकेदार सेटअप पर फिल्माया गया है। इसमें आपको बॉलीवुड का वो आइकॉनिक और एवरग्रीन ‘सरकाई लो खटिया जाड़ा लगे’ वाला असली देसी फ्लेवर देखने को मिलेगा। बैकग्राउंड से लेकर डांस मूव्स तक, सब कुछ बेहद पेप्पी है।’ एक दिन में शूट हुआ था सॉन्ग उन्होंने बताया कि पूरे गाने की शूटिंग को सिर्फ और सिर्फ एक ही दिन में पूरा कर लिया गया। एक दिन के शेड्यूल में ही सिमट गया था। हम लोग सुबह-सुबह ही सेट पर पहुंच गए थे। गणेश आचार्य जी की सबसे बड़ी खूबी यही है कि उनकी टेकिंग और काम करने की रफ्तार बहुत तेज और अलग है। सुबह की शिफ्ट से शुरू करके रात के करीब 9-10 बजे तक हम लोगों ने पूरा गाना शूट कर लिया था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top