Newswahni

ट्रक ने बाइक सवार युवती को रौंदा मौत कैमूर के अस्पताल परिसर में तोड़ा दम पिता के साथ जा रही थी वाराणसी…




कैमूर में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक पर पीछे बैठी 32 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती ने मोहनिया अनुमंडल अस्पताल के बाहरी परिसर में दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना कुदरा-मोहनिया मुख्य मार्ग पर नसेज गुमटी के पास हुई। मृतका की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के मोकरि गांव निवासी आनंद कुमार पटेल की बेटी ऋतुम्भरा कुमारी उर्फ ऋतु (32) के रूप में हुई है। वह अपने पिता कन्हैया सिंह के साथ मोटरसाइकिल से बनारस (वाराणसी) दवा कराने जा रही थीं। ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर पिता कन्हैया सिंह ने बताया कि नसेज गुमटी के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उनकी बेटी सड़क पर गिर गई। कन्हैया सिंह ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के बाद उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से आपातकालीन नंबर 112 और एम्बुलेंस को फोन किया, लेकिन काफी समय तक कोई सहायता नहीं पहुंची। इसके बाद वह अपनी घायल बेटी को मोटरसाइकिल पर ही मोहनिया अनुमंडल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहनिया थाना पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर वे अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पुलिस की मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार, मृतका के माथे पर गहरी चोट थी और उसका बायां पैर जांघ के पास से टूटा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक व उसके चालक की तलाश में हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top