Newswahni

सुल्तानगंज घंटे में तीन लाख श्रद्धालुओं ने भरा जल चौथी सोमवारी से पहले गंगा घाटों पर उमड़ा कांवरियों का सैलाब अलर्ट मोड में…




सुल्तानगंज में सावन की चौथी सोमवारी को लेकर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। सुबह से ही कांवरिया गंगा घाट पर पहुंच रहे हैं। उत्तर वाहिनी गंगा में स्नान कर कांवड में पवित्र जल भरा। इसके बाद बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए देवघर की ओर रवाना हुए। डाक कांवरियों की संख्या भी काफी अधिक रही। कांवरियों के जत्थे से जिले का माहौल भक्तिमय बना रहा और चारों ओर बोल-बम के जयकारे गूंजते रहे। रविवार सुबह से दोपहर तक करीब छह घंटे में जिले भर के अलग-अलग गंगा घाटों से करीब तीन लाख श्रद्धालुओं ने जल भरा। कांवरियों के लिए विशेष व्यवस्था नमामि गंगे घाट से लेकर कांवरिया पथ तक हर तरफ ‘बोल-बम और हर-हर महादेव’ के जयकारे गूंज रहे हैं। सबका लक्ष्य एक है… 105 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा के बाद बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक। नंगे पैर तो कोई दंडवत करते हुए बाबा धाम की ओर बढ़ रहा है। रास्ते में जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए हैं, जहां कांवरियों के लिए पानी, शरबत, भोजन, फल और चिकित्सा की व्यवस्था की गई है। गंगा घाटों पर भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। घाटों और प्रमुख मार्गों पर जवानों की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के साथ उन्हें सुरक्षित तरीके से गंगा स्नान कराने और जल भरने की व्यवस्था पर निगरानी रखी जा रही है। कांवरिया पथ पर भी जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी सावन की चौथी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पित करने की विशेष मान्यता है। इसी आस्था के साथ बिहार के अलावा दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु भागलपुर पहुंच रहे हैं। गंगा जल लेकर बाबा धाम जाने वाले कांवरियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। रविवार को भागलपुर के विभिन्न इलाकों में कांवरियों की आवाजाही से सड़कों पर भी चहल-पहल बढ़ी रही।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top