Newswahni

नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान सुप्रीमो बोले विरासत कोई सरकारी पद नहीं दीपक निशांत बिहार का भविष्य आरक्षण की…




राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने राजगीर में आयोजित तीन दिवसीय शिविर को लेकर महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी पार्टी का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने 65 प्रतिशत आरक्षण, नीतीश कुमार की विरासत, शिक्षा व्यवस्था, पटना का नाम बदलने और छात्र आंदोलन समेत कई मुद्दों पर खुलकर बात की। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि शिविर में कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई और पार्टी आगे इन मुद्दों को लेकर लगातार प्रयास करेगी। 65 प्रतिशत आरक्षण लागू कराने की कोशिश करेगी पार्टी उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, ‘नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने बिहार में 65 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया था। हालांकि, केंद्र स्तर पर इसे निरस्त कर दिया गया और यह प्रयास सफल नहीं हो सका। अब इस व्यवस्था को लागू कराने की जिम्मेदारी हम लोगों पर है। नीतीश की विरासत पर बोले- विरासत कोई सरकारी पद नहीं नीतीश कुमार के विरासत से जुड़े बयान पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, ‘हमारी पार्टी भी कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा पर चलने का दावा करती है। हमारी सबसे बड़ी चिंता इस बात को लेकर है कि विरासत आगे बढ़े। विरासत का मतलब किसी पद पर दावा करना नहीं, बल्कि बुजुर्गों के विचारों और सिद्धांतों को आगे ले जाना है।’ शिक्षा में सुधार के लिए नीतीश और सम्राट चौधरी कर रहे काम शिक्षा व्यवस्था को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि शिक्षा में सुधार के लिए नीतीश कुमार के साथ-साथ आज सम्राट चौधरी भी काफी काम कर रहे हैं। उनके प्रयासों की वजह से शिक्षा के क्षेत्र में काफी सुधार हो रहा है। सम्राट चौधरी से रिश्ते पर बोले- कोई गड़बड़ी नहीं सम्राट चौधरी के साथ अपने रिश्ते को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उनके और सम्राट चौधरी के बीच काफी बेहतर संबंध हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारे रिश्ते में कहीं से कोई गड़बड़ी नहीं है, लेकिन कुछ लोग बेवजह अलग-अलग बातें चलाते रहते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए।’ निशांत को लेकर बोले- सबसे पहले मैंने ही मांग उठाई थी निशांत के राजनीतिक भविष्य को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सबसे पहले उन्होंने ही निशांत के आगे लाने की मांग उठाई थी। उन्होंने कहा, ‘जिस तरह दीपक उनका बेटा है, उसी तरह निशांत भी उनके बेटे जैसा है।’ छात्र आंदोलन पर बोले- सरकार को छात्रों से संवाद करना चाहिए उपेंद्र कुशवाहा ने गर्दनीबाग में चल रहे छात्र आंदोलन के समाधान के लिए संवाद को जरूरी बताया। उन्होंने आगे कहा, ‘गर्दनीबाग में जो छात्र बैठे हुए हैं, उनसे मिलने हम खुद भी जा सकते हैं।’ पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग उपेंद्र कुशवाहा ने पटना का नाम बदलकर पाटलिपुत्र करने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि यह उनकी पार्टी की मांग है और इस दिशा में भी पार्टी अपनी बात रखेगी।
कुशवाहा सम्मेलन को लेकर भी दिया बयान उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अगर वह कुशवाहा सम्मेलन में जाते हैं तो वहां वे जो बात बोल सकते हैं, वह बात सम्राट चौधरी वहां नहीं बोल पाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने यह बात पहले भी कही थी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top