![]()
मोतिहारी में सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए बुधवार को बापूधाम रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों की संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों के कारण स्टेशन परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, अभ्यर्थियों में सवार होने की होड़ मच गई। कई छात्र आपातकालीन खिड़कियों के रास्ते ट्रेन में घुसने का प्रयास करते दिखे। कुछ अभ्यर्थी तो चलती ट्रेन में भी खिड़की से कूदकर चढ़ने की कोशिश करते नजर आए। हालांकि, इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए गए
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर तैनात जीआरपी और रेलवे पुलिस बल लगातार सक्रिय रहे। जीआरपी प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। स्टेशन पर माइकिंग के माध्यम से अभ्यर्थियों से धैर्य बनाए रखने और सुरक्षित यात्रा करने की अपील की जा रही है। भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया है। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था की सूचना मिलने पर एसपी स्वर्ण प्रभात खुद बापूधाम रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने भीड़ प्रबंधन को और सुदृढ़ करने का निर्देश देते हुए अभ्यर्थियों से संयम बरतने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया, लेकिन इतनी बड़ी भीड़ के कारण व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुआ।
Source link