Newswahni

में सैफई तक सिमट जाएगा सपा का प्रभाव डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के दावों से चढ़ा सियासी पारा कहा सांसद टूटने को…



Keshav Prasad Maurya on SP: लोकसभा के मानसून सत्र से ठीक पहले देश की राजनीति में जबरदस्त भूचाल आ गया है। तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव) के सांसदों में मची भगदड़ के बीच अब समाजवादी पार्टी को लेकर भी सियासी हलचल तेज हो गई है। सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर के बाद अब उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी को लेकर बड़ा दावा किया है। 

टूटने को तैयार हैं सपा के 25-26 सांसद: केशव प्रसाद मौर्य 

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि समाजवादी पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और उसके सांसद पाला बदलने की फिराक में हैं। उन्होंने कहा, “सपा के 25-26 सांसद अभी टूटने को तैयार बैठे हैं, पर हम उन्हें तोड़ नहीं रहे हैं। समाजवादी पार्टी चाहे जितने भी सम्मेलन या बैठकें कर ले, अब उसका कोई भला होने वाला नहीं है।”

सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए मौर्य ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और वह अब सीधे सैफई जाने वाली है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे दबदबे के साथ लखनऊ में मौजूद है और आगे भी लखनऊ में ही सत्ता पर काबिज रहेगी। 

डिप्टी सीएम ने देश भर में विपक्षी पार्टियों में हो रही टूट पर भाजपा का बचाव किया और सपा के भविष्य को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की। केशव प्रसाद मौर्य ने साफ शब्दों में कहा कि देश के भीतर जो भी राजनीतिक पार्टियां बिखर रही हैं या टूट रही हैं, उसमें भाजपा की कोई भूमिका नहीं है। यह उन पार्टियों का अपना आंतरिक संकट है।

उन्होंने सपा के भविष्य की तुलना TMC से करते हुए कहा कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी का पूरा राजनीतिक प्रभाव सिर्फ उनके गृह क्षेत्र सैफई तक ही सिमट कर रह जाएगा।

केशव प्रसाद मौर्य के इस विस्फोटक बयान के बाद समाजवादी पार्टी के खेमे में खलबली मच गई है। गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपना अब तक का ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था।

उस चुनाव में सपा ने यूपी की 80 सीटों में से अकेले 37 लोकसभा सीटों पर शानदार जीत दर्ज की थी। इतना ही नहीं, सपा ने भाजपा के सबसे बड़े गढ़ माने जाने वाले अयोध्या की लोकसभा सीट भी भाजपा से छीन ली थी। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top