Newswahni

मेरी सहेली घर आती थी और मेरा पति गैर मर्द संग रिश् ते के आरोपों पर पत्नी गुंजन के जवाब से पलट गया…



Bihar: बिहार के हाजीपुर के पति-पत्नी की कहानी सुर्खियों में है। पति अमन कुमार ने अपनी पत्नी गुंजन पर बेवफाई का आरोप लगाया। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी पत्नी को कमरे में किसी गैर-मर्द के साथ रंगे हाथों पकड़ा। इस बीच अब गुंजन कुमारी ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने पति के लगाए आरोपों को पूरी तरह से नकार दिया।

BPSC टीचर गुंजन कुमारी ने शनिवार को एक मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैं पिछले तीन साल से अकेले किराए के मकान में रह रही हूं। इस दौरान अकेले ही बच्चे की देखभाल करती हूं, उसके लिए खाना बनाती हूं, उसे पढ़ाती हूं, साथ ही ड्यूटी भी जाती हूं। अकेले इतना सब मैनेज करना आसान बात नहीं है।

खुद के बलबूते पर पाई नौकरी- गुंजन

उन्होंने आगे कहा कि एक लड़की इससे ज्यादा और क्या करे? गुंजन ने पति के अपने हिस्से की जमीन बेचने वाले बयान पर कहा कि उन्होंने खुद अपनी मेहनत के बलबूते पर बीपीएसी टीचर की नौकरी पाई है। वह कहती हैं, ‘मैंने खुद अपनी मेहनत के दम पर नौकरी हासिल की है। बीएड एंट्रेंस के बाद उन्होंने मेरी एक रुपये तक की मदद नहीं की। अब वे कह रहे हैं कि मेरा अफेयर चल रहा है। साथ ही पूरा समाज पुरुषवादी सोच के साथ मुझ पर टिप्पणी कर रहा है। वह लोग सिर्फ मर्दों का पक्ष देखते हैं। क्या यही न्याय है?’

गुंजन ने पति पर लगाए अफेयर के आरोप?

गुंजन कुमारी ने अब अपने पति पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि साल 2020 में मेरी एक सहेली मुझसे मिलने आया करती थी। वो ब्यूटिशियन है और उसकी मुलाकात मेरे पति से भी हुई। कुछ दिन मेरे पति को उसके प्रति लगाव हो गया। मैंने कई दफा दोनों को अकेले में बात करते देखा।

अमन सहेली पर खर्च करने लगे पैसे- गुंजन

उन्होंने आगे कहा कि शुरुआत में मैंने इन बातों को अनदेखा कर दिया। लेकिन समय के साथ मेरे प्रति पति का व्यवहार बदलने लगा। उनका ध्यान परिवार से हटकर सहेली पर रहने लगा। वो पूरे पैसे मेरी सहेली पर खर्च करने लगे। इसी बीच, उनका पैर टूट गया और उन्होंने काम छोड़ दिया।

मेरी पढ़ाई के लिए नहीं बेची कोई जमीन- गुंजन

गुंजन कुमारी ने कहा कि पैर टूटने का बाद वो बेरोजगार हो गए थे। ऐसे में घर चलाने के लिए उन्हें अपनी जमीन बेचनी पड़ गई। लेकिन मेरी पढ़ाई के लिए जमीन बेची, ये कहना सरासर गलत है।

क्या है पूरा मामला?

पति अमन कुमार ने पत्नी गुंजन कुमारी पर धोखा देने का आरोप लगाया था। उनका कहना है कि उनकी पत्नी गुंजन कुमारी का अफेयर चल रहा था। अमन के मुताबिक, बच्चे ने उन्हें बताया कि घर पर ‘प्रेम प्रकाश’ नाम के अंकल का अक्सर आना-जाना लगा रहता था। इतना ही नहीं, बच्चे ने उस व्यक्ति के घर पर कई दिनों तक रुकने की बात भी बताई। बच्चे ने यह भी कहा कि मां उसे कथिततौर पर ‘मामा’ बताने के लिए कहती थी।

‘गुंजन के मकान पर आने लगा प्रेम प्रकाश’

अमन के मुताबिक, उन्होंने आर्थिक तंगी के बावजूद अपनी जमीन बेचकर पत्नी की पढ़ाई जारी रखी। उसे किसी तरह की सुख सुविधाओं की कमी नहीं आने दी। गुंजन बीपीएससी टीआरई की तैयारी कर रही थी। साल 2023 में उनका TRE-02 में 6ठीं से 8वीं क्लास के लिए टीचर पद पर चयन हुआ और ट्रेनिंग के लिए सुपौल में पोस्टिंग मिली। वहीं उनकी मुलाकात पुराने दोस्त और स्कूल प्रिंसिपल प्रेम प्रकाश से हुई। आरोप है कि ट्रेनिंग के दौरान गुंजन और प्रेम प्रकाश के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद प्रेम प्रकाश गुंजन के किराए के मकान पर आने लगा।

पत्नी को गैर मर्द के साथ पकड़ने का आरोप

जब अमन को गुंजन के कथित प्रेमी के आने-जाने की भनक लगी, तो वो 23 मई को वहां पहुंच गए। उन्होंने अपनी पत्नी को उसके साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत 112 पर डायल किया और खूब हंगामा हुआ। इस दौरान कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। 

यह भी पढ़ें: अंकल आते और रातें गुजारते… बेवफा पत्नी गुंजन को लेकर नया खुलासा, किराए के कमरे में प्रेमी संग प‍ति ने पकड़ा था; बेटे ने भी खोला ‘मामा’ वाला सच
 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top