Newswahni

भोजपुर में संदिग्ध हालत में किसान की मौत शराब में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप भाई बोला देर रात घर लौटा था…




भोजपुर में संदिग्ध हालत में एक किसान की मौत हो गई। परिजनों ने शराब में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान बागर गांव वार्ड नंबर-12 निवासी रमून राय के पुत्र सूर्यवंश राय(54) के तौर पर हुई है। है। घटना सिकरहटा थाना क्षेत्र की है। मृतक के बड़े भाई ओम नारायण राय ने बताया कि वह प्रतिदिन नशा करता था। वह कुछ लोगों के साथ नशा करने के लिए गांव में ही गया हुआ था। रात करीब दस बजे घर वापस लौटा था। वह लड़खड़ा कर चल रहा था। इसके बाद वह सो गया। सुबह में जब परिजन उसे उठाने गए तो वह मृत अवस्था में पड़ा था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मौत का कारण स्पष्ट नहीं सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया है। भाई ओम नारायण राय ने आशंका जताई है कि शराब में ही जहर मिलाकर पिलाया गया है। हालांकि किसी व्यक्ति पर आरोप नहीं लगाया है। मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। सिकरहटा थानाध्यक्ष सनोज कुमार ने बताया कि मौत अभी संदिग्ध लग रहा है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया था। टीम ने साक्ष्य को इकट्ठा किया है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top