Newswahni

ट्रेन में मिली लाश अकड़ चुकी थी कोच अटेंडेंट ने कहा प्रयागराज के बाद कोच खाली हो गया था दानापुर में मौत नहीं…




पुणे-दानापुर स्पेशल (01449) शनिवार को लाश मिली थी। ट्रेन पुणे से चलकर दानापुर रेलवे स्टेशन पर दिन के 11 बजे पहुंची थी। प्लेटफार्म नंबर-2 पर खड़ी थी। डेढ़ घंटे तक किसी को पता नहीं चला कि बंद कोच में लाश है। दोपहर साढ़े 12 बजे सफाईकर्मी महिला कोच के पास पहुंचे तो वो अंदर से बंद था। इसके बाद आरपीएफ की टीम पहुंची। इमरजेंसी विंडो से देखा तो युवक की लाश बेल्ट से लटकी है। FSL की टीम बुलाई गई। टीम ने RPF-GRP को बताया कि कुछ घंटे पहले मौत हुई है। बॉडी पूरी तरह से अकड़ गई है। वहीं, रेल पुलिस के अनुसार कोच अटेंडेंट आकाश-नीतीश ने जानकारी दी थी कि प्रयागराज के बाद कोच पूरी तरह से खाली हो गया था। दानापुर में नहीं हुई घटना GRP मानकर चल रही है कि दानापुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी गाड़ी में घटना नहीं हुई है। ऐसा इसलिए क्यों कि स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में कोई संदिग्ध कोच के अंदर जाता नहीं दिख रहा है। जिस युवक की बॉडी मिली है, वो भी कोच में जाता नहीं दिखा है। दानापुर GRP ने प्रयागराज RPF और GRP से संपर्क कर पूरी घटना के बारे में जानकारी दी है। शव की पहचान के लिए भी बातचीत हुई है।
लेट से पहुंची थी गाड़ी यह ट्रेन पुणे से चलकर दानापुर पहुंचती है। ट्रेन को शुक्रवार रात 2:45 में पहुंचना था, पर ट्रेन देरी से शनिवार सुबह करीब 11:15 बजे स्टेशन पहुंची। घटना के कारण ट्रेन का रेक भी देर से तैयार हो सका, जिससे दानापुर से वापसी में ट्रेन करीब सवा 2 बजे रवाना हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवक के पास सिर्फ रूमाल मिला था युवक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। पहचान अभी नहीं हुई है। युवक के पास से कोई पहचान पत्र, मोबाइल या अन्य सामान बरामद नहीं हुआ। जेब से केवल एक रूमाल मिला है। पैर भी खाली थे। न चप्पल पहना था और न जूता। युवक ने मैरून रंग की टी-शर्ट और काले रंग की जींस पहन रखी थी। अभी तक युवक के शव की पहचान नहीं हो पाई है। बॉडी मोर्चरी में रखी गई है। इधर, दोनों कोच अटेंडेंट से पूछताछ की तैयारी है। क्योंकि इनलोगों ने ही कोच खाली होने की जानकारी रेलवे को दी थी।
इलाहाबाद के बाद कोच में कोई नहीं चढ़ा रेल डीएसपी कंचन राज ने बताया था कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इलाहाबाद से ट्रेन खुलने के बाद संबंधित बोगी में कोई यात्री नहीं चढ़ा था और ट्रेन का दरवाजा बंद था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और एफएसएल टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। युवक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top