Newswahni

मेरठ में नीले ड्रम वाली मुस् कान के बाद मुंबई में हरे ड्रम वाली मेहजबीन शेख पति और भाई के साथ मिल की…



मेरठ के नीले ड्रम वाला कांड तो याद ही होगा। जी हां वही, जिसमें मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की पहले हत्या की और फिर उसके शव को सीमेंट से भरे नीले ड्रम में बंद कर दिया था। अब ऐसा ही तजा मामला मुंबई से सटे मुंब्रा से सामने आया है। इस बार निशाने पर पति नहीं बल्कि प्रेमी था। एक महिला ने अपने पति और भाई के साथ मिलकर अपने ही प्रेमी को पहले मौत के घाट उतारा और फिर उसके शन को हरे ड्रम में भरकर नाले में फेंक दिया।

दरअसल, 3 अगस्त 2026 को मुंब्रा इलाके में रहने वाला अरबाज मकसूद अली खान दादर काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला तो पिता ने मुंब्रा पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की और अरबाज के मोबाइल कॉल डिटेल्स और लोकेशन खंगालनी शुरू की।

जांच में पता चला कि अरबाज की आखिरी लोकेशन वर्सोवा इलाके में थी। इसी दौरान पुलिस को उसकी प्रेमिका मेहजबीन शेख की लोकेशन भी उसी इलाके में मिली। संदेह के आधार पर पुलिस ने मेहजबीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में महिला पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने चौंकाने वाला खुलासा किया।

पूछताछ में मेहजबीन शेख ने सब कुछ कबूल कर लिया

मेहजबीन शेख ने कबूल किया कि उसने अपने पति हसन और भाई तारिक शेख के साथ मिलकर अरबाज से फिरौती मांगने और उसकी हत्या की साजिश रची थी। आरोपियों ने अरबाज को पैसे के बहाने वर्सोवा बुलाया। वहां पैसे नहीं मिलने पर उसके हाथ बांधकर प्लास्टिक पाइप से बेरहमी से पिटाई की गई और फिर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को एक हरे रंग के ड्रम में भरकर मुंब्रा इलाके के सुनसान नाले में फेंक दिया, ताकि सबूत मिटाए जा सकें।

फिलहाल मुंब्रा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला मेहजबीन शेख और उसके भाई तारिक शेख को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि महिला का पति हसन और एक अन्य आरोपी मुजम्मल पठान अभी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मुंब्रा पुलिस की तकनीकी जांच और तेजी से की गई कार्रवाई की वजह से इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा हो सका। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top