Newswahni

Patna Womens College New Dress Code 2026-27


पटना वीमेंस कॉलेज में अगले सत्र 2026-27 से नया ड्रेस कोड लागू किया जाएगा। अलग-अलग संकायों की स्पष्ट पहचान के लिए यूनिफॉर्म का अलग कलर शेड रहेगा।

.

कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं के ड्रेस कोड में बदलाव किया है। नामांकन के दौरान छात्राएं अपने कोर्स के अनुसार ड्रेस का ऑर्डर दे सकेंगी, ताकि सत्र की शुरुआत से ही सभी छात्राएं निर्धारित ड्रेस कोड में कैंपस आ सकें।

वोकेशनल कोर्स के लिए क्रीम शेड के यूनिफॉर्म फाइनल।

वोकेशनल कोर्स के लिए क्रीम शेड के यूनिफॉर्म फाइनल।

वोकेशनल कोर्स के लिए क्रीम शेड के यूनिफॉर्म

नए सत्र के लिए निर्धारित शेड के मुताबिक, बीसीए, एमसीए और डीएसए की छात्राओं के लिए लाइट ग्रीन शेड तय किया गया है। वहीं, वोकेशनल कोर्स, बीकॉम प्रोफेशनल, फैशन डिजाइनिंग, बीबीए, बीएमसी, सीएमएस, एएमएम, एमबायो और बीकॉम ऑनर्स की छात्राएं क्रीम शेड के यूनिफॉर्म में नजर आएंगी।

बीए की छात्राओं के लिए ग्रे, बीएससी के लिए ग्रीन और पीजी की कुछ श्रेणियों के लिए लाइट पर्पल शेड निर्धारित किया गया है। अभी सलवार-सूट का विकल्प रखा गया है। हालांकि, कुछ विशिष्ट पाठ्यक्रमों में पैंट-शर्ट को भी शामिल किया गया है।

बीसीए, एमसीए और डीएसए की छात्राओं के लिए लाइट ग्रीन शेड का यूनिफॉर्म।

बीसीए, एमसीए और डीएसए की छात्राओं के लिए लाइट ग्रीन शेड का यूनिफॉर्म।

15 मई तक नामांकन का आखिरी दिन

वहीं, पटना वीमेंस कॉलेज में आज नामांकन का आखिरी दिन है। 15 मई तक छात्राएं फॉर्म भर सकती हैं। 25 मई को सुबह 10 बजे से बीएससी ऑनर्स के मुख्य विषयों जैसे भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और जूलॉजी की प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी।

इसी दिन दोपहर 12:30 बजे से बीए ऑनर्स के विभिन्न विषयों के लिए परीक्षा ली जायेगी। अंग्रेजी ऑनर्स लेने वाली छात्राओं के लिए 26 मई को लिखित परीक्षा के साथ-साथ इंटरव्यू का भी आयोजन किया जाएगा। व्यावसायिक पाठ्यक्रमों जैसे बीसीए और बीबीए में चयन ऑनलाइन इंटरव्यू के माध्यम से होगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top