![]()
कटिहार में शुक्रवार को मजदूर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान मोहम्मद ताहिर (31) के रूप में हुई है। मजदूर का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना अध्यक्ष लाल सार बिंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, हालांकि सभी पहलुओं पर जांच जारी है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब जानें पूरी घटना… परिजनों के अनुसार, मोहम्मद ताहिर की शादी लगभग 5 साल पहले हुई थी और उनके 3 बच्चे हैं। वह अपनी पत्नी के साथ काम के सिलसिले में गुजरात में रहते थे। परिजनों ने आरोप लगाया है कि गुजरात में रहने के दौरान ताहिर की पत्नी का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध हो गया था। इसके बाद मोहम्मद ताहिर की पत्नी उसके साथ नहीं रही। मोहम्मद ताहिर मानसिक रूप से काफी परेशान था इस घटना के बाद मोहम्मद ताहिर मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगे थे। कुछ समय पहले वह गुजरात से अपने गांव लौट आया था और पिछले कई दिनों से डिप्रेशन में था। परिजन बताते हैं कि वह लोगों से कम बातचीत करता था और अक्सर अकेले रहता था। शुक्रवार को उन्होंने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Source link