Newswahni

मधेपुरा में दिव्यांगों के लिए मार्च को जॉब कैंप सिटी कार्ट स्मार्ट बाजार में मिलेगी नौकरी से रुपए तक सैलरी…




मधेपुरा में नियोजन विभाग की ओर से 7 मार्च को दिव्यांग बेरोजगारों के लिए एक विशेष नियोजन सहायता कैंप सह कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। DRCC के समीप संयुक्त श्रम भवन परिसर में आयोजित होने वाले इस शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों को रोजगार के समान अवसर प्रदान करना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा, जिसमें स्थानीय स्तर की तीन प्रमुख कंपनियां हिस्सा लेंगी। इस कैंप के माध्यम से कुल 7 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। कॉलेज चौक स्थित सिटीकार्ट में सेल्स एसोसिएट के एक पद, पश्चिमी बाईपास रोड स्थित एलआईसी में बीमा सखी के 5 पद और स्टेशन चौक स्थित रिलायंस स्मार्ट बाजार में कस्टमर सर्विस एसोसिएट के एक पद के लिए भर्ती होगी। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं और 12वीं पास रखी इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं और 12वीं पास रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 7,000 से 10,500 रुपये तक का मासिक वेतन व अन्य लाभ दिए जाएंगे। नियोजन के साथ-साथ अभ्यर्थियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए आरसेटी और जिला उद्योग केंद्र के प्रबंधकों द्वारा विशेष मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे शिविर में सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जीविका और बुनियादी केंद्र के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, जो सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। जिला नियोजन पदाधिकारी लरविन कुमार ने बताया कि यह पहल दिव्यांगों के अधिकारों की सुरक्षा और उनकी पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है। उन्होंने क्षेत्र के पात्र दिव्यांग अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपना भविष्य संवारें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top