Newswahni

वीं पास युवाओं के लिए पुलिस कांस्टेबल बनने का सुनहरा मौका पदों पर निकली बंपर भर्ती कैसे करें आवेदन…


Sarkari Naukri Punjab Police Constable Jobs 2026

Sarkari Naukri Punjab Police Constable Jobs 2026 | Image:
Republic

Sarkari Naukri 2026: पंजाब के उन युवाओं के लिए एक शानदार खबर आई है जो खाकी वर्दी पहनकर देश सेवा करना चाहते हैं। पंजाब पुलिस विभाग ने कांस्टेबल के खाली पदों को भरने के लिए आधिकारिक तौर पर अधिसूचना जारी कर दी है। 

इस भर्ती के तहत कुल 3,298 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिसमें जिला पुलिस और सशस्त्र पुलिस कैडर दोनों शामिल हैं। यह भर्ती उन सभी महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा अवसर है जो लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हैं।

कब से कर सकते हैं आवेदन?

अगर आप इस भर्ती का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आपको अपनी तैयारी और तारीखों का सही तालमेल बिठाना होगा। विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन 10 मार्च 2026, शाम 7:00 बजे से शुरू हो जाएगी। उम्मीदवारों के पास फॉर्म भरने के लिए 30 मार्च 2026 की रात 11:55 बजे तक का समय होगा।

भर्ती के लिए पात्रता

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। हालांकि, पूर्व सैनिकों के लिए नियमों में थोड़ी ढील दी गई है और उनके लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है।

एक सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि अभ्यर्थी ने अपनी मैट्रिक यानी 10वीं की परीक्षा में पंजाबी भाषा को एक अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में जरूर पढ़ा हो। 

उम्र की बात करें तो 1 जनवरी 2026 को उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार उम्र में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन

पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के पद पर चुने जाने के लिए आपको तीन प्रमुख चरणों से गुजरना होगा। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) होगी, जिसमें दो पेपर होंगे। पहला पेपर सामान्य ज्ञान, गणित और तर्कशक्ति जैसे विषयों पर आधारित होगा, जबकि दूसरा पेपर पंजाबी भाषा का होगा जिसे पास करना अनिवार्य है। 

इसके बाद फिजिकल टेस्ट (PST) और शारीरिक माप (PMT) लिया जाएगा। अंत में आपके दस्तावेजों की जांच होगी। इन सभी प्रक्रियाओं में सफल उम्मीदवारों को शुरुआत के 3 साल तक 19,900 रुपये प्रति माह का वेतन दिया जाएगा।

एप्लिकेशन फीस: सामान्य वर्ग के लिए कुल आवेदन शुल्क 1,200 रुपये निर्धारित किया गया है, वहीं SC, ST और OBC वर्ग के लिए यह शुल्क 700 रुपये रखा गया है। 

ऑनलाइन आवेदन करने का आसान तरीका

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • वहां आपको सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसके लिए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की जरूरत पड़ेगी। 
  • इसके बाद आपको अपने सभी परसनल इंफॉर्मेशन और एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स जैसे फोटो, सिग्नेचर और सर्टिफिकेट अपलोड करने होंगे। 
  • इसके बाद निर्धारित फीस भरें। फॉर्म को सबमिट करने से पहले एक बार अच्छी तरह जांच लें ताकि बाद में कोई गलती न रहे।

ये भी पढ़ें: Anuj Agnihotri: राजस्थान के गांव से निकल AIIMS में पढ़ाई कर बने डॉक्टर… कौन हैं अनुज अग्निहोत्री? जो बनें IAS टॉपर



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top