Newswahni

मंडई वीयर परियोजना की डीएम ने की समीक्षा रैयतों को करोड़ का हुआ भुगतान बाकी मामले जल्द निपटाने का निर्देश…




जहानाबाद। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने शनिवार को मंडई वीयर परियोजना की समीक्षा बैठक की। बैठक में परियोजना के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति और मुआवजा भुगतान की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना की कुल स्वीकृत राशि 56.38 करोड़ रुपये है, जिसमें अब तक 781 रैयतों को 37.33 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। एलपीसी जारी नहीं होने से कार्य प्रभावित सिंचाई प्रमंडल घोसी के कार्यपालक अभियंता ने बैठक में बताया कि मौजा तड़वा का एलपीसी (भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र) जारी नहीं होने के कारण कुछ रैयतों द्वारा कार्य में बाधा उत्पन्न की जा रही है। इस पर जिला पदाधिकारी ने मोदनगंज के अंचल अधिकारी को तत्काल एलपीसी जारी करने का निर्देश दिया। लंबित भुगतान जल्द पूरा करने का आदेश जिला भू-अर्जन कार्यालय को निर्देश दिया गया कि सभी लंबित एलपीसी की अमीन से मापी कराकर सोमवार तक भुगतान सुनिश्चित किया जाए। वहीं, भूमि सुधार उप समाहर्ता को रैयतीकरण की प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने को कहा गया। निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश समीक्षा के दौरान संवेदक ने जानकारी दी कि मौजा अनंतपुर में निर्माण कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। इस पर डीएम ने मशीनरी और मानव बल बढ़ाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, सिंचाई प्रमंडल घोसी के कार्यपालक अभियंता को सतत लीज के तहत जारी एलपीसी का शीघ्र निबंधन कराते हुए प्रभावित रैयतों को समय पर मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया गया। बैठक में अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता, कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल घोसी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top