Newswahni

ममता बनर्जी ने शोभनदेब चट्टोपाध्याय को बनाया नेता विपक्ष इन दो महिलाओं को ने दी डिप्टी लीडर की जिम्मेदारी…



पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद अब तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भी सदन में अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। TMC ने नेता विपक्ष के नाम का ऐलान कर दिया है। पश्चिम बंगाल में शोभनदेब चट्टोपाध्याय को विपक्ष का नेता चुना गया है। इसके साथ ही TMC ने दो महिला डिप्टी लीडर के नाम का भी ऐलान किया है।

पूर्व सीएम और TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी ने अपने भरोसेमंद और वरिष्ठ नेता शोभनदेव चट्टोपाध्याय को विधानसभा में पार्टी का नेता नियुक्त किया है। साथ ही, दो महिला नेताओं को उपनेता बनाया गया है। इनमें असीमा पात्रा और नयना बंद्योपाध्याय शामिल हैं। वहीं, फिरहाद हकीम को मुख्य सचेतक बनाया गया है।

शोभनदेब चट्टोपाध्याय बने नेता विपक्ष

TMC  ने शनिवार देर शाम को 18वीं बंगाल विधानसभा के लिए अपने विधायी दल के नेतृत्व की औपचारिक घोषणा की। शोभनदेब चट्टोपाध्याय को विपक्ष का नेता चुना। असिमा पात्रा और नयना बंद्योपाध्याय विपक्ष की डिप्टी लीडर होंगी, तो सदन के भीतर पार्टी की रणनीति तैयार करने और अनुशासन बनाए रखने की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम को सौंपी गई है। उन्हें मुख्य सचेतक बनाया गया है।

TMC ने बताया कैसे लिया नाम का फैसला

तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि ये सभी फैसले पार्टी द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया है। पार्टी नेतृत्व ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे जनहित के मुद्दों को विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे और विपक्ष की भूमिका प्रभावी ढंग से निभाएंगे।

यह आधिकारिक घोषणा कोलकाता स्थित तृणमूल कांग्रेस के मुख्यालय और सचिवालय से जारी की गई। बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल कर सरकार बनाई है। शनिवार को सुवेंदु अधिकारी बंगाल में बीजेपी के पहले सीएम के रूप शपथ ग्रहण किए। इसके बाद विपक्षी TMC ने सदन में अपनी संगठनात्मक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पहला कदम उठाया है। 
 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top