Newswahni

माफिया मिट्टी में मिल गए गुंडे पलायन कर गए और जिसने जनता को आंख दिखाने का प्रयास किया वह यमराज के घर देवरिया…



उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। इस दौरान उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था, धार्मिक स्थलों के विकास और राम मंदिर को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस बीच सीएम योगी ने 19 परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण भी किया।

सीएम योगी ने देवरिया में जनसभा को संबोधित करते कहा आज प्रदेश की पहचान बदल चुकी है। पहले प्रदेश को गुंडों और माफिया से जोड़ा जाता था, लेकिन अब उत्तर प्रदेश भगवान राम, श्री कृष्ण और बाबा विश्वनाथ की धरती के रूप में दुनिया भर में पहचान बना रहा है। आज माफिया मिट्टी में मिल गए, गुंडे पलायन कर गए।

19 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा विकास अब रुकेगा नहीं। डबल इंजन सरकार में इसकी गति और भी तेज होगी।अच्छी सड़कों अच्छी इंफ्रास्ट्रक्चर से रोजगार को विकास का मार्ग प्रशस्त है। इस बीच उन्होंने भीमपुर गौरा में देवरिया-कसया फोरलेन समेत 655.45 करोड़ रुपये लागत की 19 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। 

जनसभा में सीएम ने कहा ‘देवरिया कसया फोरलेन को देवरिया से आगे मऊ तक बढ़ाया जाएगा और उसे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने के साथ ही वाराणसी को भी कनेक्ट किया जाएगा। सिलीगुड़ी तक जो एक्सप्रेसवे जा रहा है, उससे भी देवरिया की जनता कनेक्ट होगी।

माफिया मिट्टी में मिल गए, गुंडे पलायन कर गए-CM योगी

परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद सीएम योगी ने कहा ‘माफिया मिट्टी में मिल गए, गुंडे पलायन कर गए, और जिसने जनता-जनार्दन को आंख दिखाने का प्रयास किया, वह यमराज के घर सिधार गए।’ आगे उन्होंने कहा पहले राज्य को गुंडों और माफिया से जोड़ा जाता था, लेकिन अब यूपी राम, कृष्ण और बाबा विश्वनाथ की धरती के रूप में दुनिया भर में पहचान बना रहा है।’

जिन्हें हिंदी नहीं आती वह भी बोल पड़ता है ‘योगी जी जय श्री राम’

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने आगे कहा कि ‘आज महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, केरल और अरुणाचल देश के अलग-अलग राज्यों में लोग उन्हें देखकर खुद ‘योगी जी जय श्री राम’ कहकर अभिवादन करते हैं। जिन्हें हिंदी नहीं आती वह भी बोल पड़ता है ‘योगी जी जय श्री राम’। 
आगे उन्होंने कहा ‘पहले दूसरे राज्यों में अपने राज्य का नाम बताते हुए झिझक होती थी, लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है. अब यूपी का नाम सुनकर लोगों के चेहरे पर सम्मान दिखाई देता है। अब प्रदेश में माफिया मिट्टी में मिल गए हैं और गुंडे पलायन कर गए हैं।’



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top