Newswahni

परभणी हादसा कोई भगवान के सामने टेक रहा था माथा तो कोई चढ़ा रहा था माला तभी श्रद्धालुओं पर भरभराकर गिर गई छत…



परभणी जिले के मानवत तालुका स्थित यशवाड़ी के त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर में हुए हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। CCTV में साफ दिखाई दे रहा है कि मंदिर के ऊपरी हिस्से का निर्माणाधीन भाग अचानक भरभराकर गिर जाता है, जिसके बाद करीब 25 से 30 श्रद्धालु मलबे के नीचे दब जाते हैं।

फुटेज में यह भी देखा जा सकता है कि हादसे के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच जाती है और कई श्रद्धालु अपनी जान बचाने के लिए सभा मंडप से बाहर भागते नजर आते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, हनुमान मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन चल रहा था। कार्यक्रम के दौरान सभा मंडप अचानक गिर गया। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे हैं। मलबे में फंसे लोगों को निकालने का अभियान शुरू कर दिया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top