![]()
किशनगंज जिले के महिला थाना में एक युवती की शिकायत पर दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शनिवार 20 जून को प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया है कि वह मूल रूप से कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र की रहने वाली है और बचपन से अपने मामा के घर में रह रही है। आरोप है कि करीब 6 महीने पहले रात के समय शौच के लिए जाने के दौरान गांव के ही एक युवक ने उसे जबरन पकड़कर खेत में ले जाकर रेप किया। लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा युवती का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही, शादी करने का भरोसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता के अनुसार, इस दौरान वह गर्भवती हो गई। आवेदन में कहा गया है कि 10 जून 2026 को जब उसने आरोपी से शादी करने की बात कही तो उसने शादी से इनकार कर दिया और कथित तौर पर धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी। जान-माल की क्षति पहुंचाने की धमकी दी मामले को लेकर 12 और 13 जून को सामुदायिक पंचायत भी बुलाई गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि पंचायत के दौरान कुछ लोगों ने आरोपी का पक्ष लेते हुए उसे और उसके परिवार को जान-माल की क्षति पहुंचाने की धमकी दी। महिला थाना अध्यक्ष सुनिता कुमारी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link