Newswahni

शेखपुरा में पानी चोरी रोकने को छापामारी अभियान अवैध मोटर से पानी लेने वालों पर जुर्माना सफाई बिजली पर भी फैसला…




शेखपुरा में बरबीघा नगर परिषद की सामान्य बोर्ड बैठक शनिवार को संपन्न हुई। इसमें पेयजलापूर्ति पाइपों से अवैध रूप से बिजली मोटर लगाकर पानी चोरी करने वालों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाने और जुर्माना वसूलने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता सभापति सोनू कुमार ने की। नगर परिषद के सभाकक्ष में हुई इस बैठक में पूर्व सभापति सह वार्ड पार्षद रौशन कुमार, वार्ड पार्षद प्रसून्न कुमार, सुनील सिंह, रामजी सिंह, विकास कुमार, अंजू देवी, अन्नपूर्णा देवी सहित सभी वार्ड पार्षद उपस्थित रहे। कार्यपालक पदाधिकारी रमण कुमार और सिटी मैनेजर राजीव आनंद भी मौजूद थे। साफ-सफाई और विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा बैठक में शहर की साफ-सफाई और विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मानसून से पहले शहरी क्षेत्र की सभी गलियों और नालों की सफाई कराने तथा सभी लंबित योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्णय लिया गया। शहर में बिजली की समस्या को लेकर बिजली विभाग के सहायक अभियंता को अवगत कराया गया। उन्होंने शहरी क्षेत्र में बिजली की समस्या को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। बिजली मोटर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जल चोरी रोकने के लिए नल-जल योजना के तहत पेयजलापूर्ति पाइपों में अवैध रूप से बिजली मोटर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद की एक छापामार टीम जल्द ही ऐसे मोटरों को जब्त कर जुर्माना वसूलेगी। बैठक के माध्यम से शहर के नागरिकों से अपने घरों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और पानी की बर्बादी न करने की अपील भी की गई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top